फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Delay in harvesting due to rain, grain markets are waiting for wheat

Yamuna Nagar News: बारिश की वजह से कटाई में देरी, अनाज मंडियों को गेहूं का इंतजार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 02 Apr 2023 12:51 AM IST
विज्ञापन
Delay in harvesting due to rain, grain markets are waiting for wheat
प्रदेश में शनिवार से गेहूं की सरकारी खरीद शुरू हो गई। परंतु जिले की किसी भी अनाज मंडी में पहले दिन गेहूं की खरीद नहीं हो सकी। मंडियों में गेहूं पहुंचा ही नहीं जिस कारण किसी से गेहूं खरीदा नहीं जा सका। वीरवार व शुक्रवार को जिले में हुई बारिश के चलते जिले में गेहूं की कटाई नहीं हो पाई। माना जा रहा है कि अभी अनाज मंडियों में गेहूं आने में सप्ताहभर का समय लग सकता है। वहीं शनिवार शाम एक बार फिर मौसम ने करवट ले ली। शाम के समय यमुनानगर, बिलासपुर व प्रतापनगर में काफी देर तक बारिश होती रही। जबकि अन्य जगहों पर भी मौसम खराब रहा। आसमान में काले बादल छा गए। तेज हवाएं चलने लगी। खराब मौसम ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। एक बार फिर बारिश होने से गेहूं कटाई में देरी हो सकती है।
विज्ञापन

जिले में 13 अनाज मंडियां है। प्रशासन का दावा है कि अनाज मंडियों में गेहूं खरीद के दौरान किसानों को किसी प्रकार की दिक्कत नहीं होने दी जाएगी। खरीद को लेकर शुक्रवार को एडीसी आयुष सिन्हा ने लघु सचिवालय में अधिकारियों के साथ बैठक की थी। लेकिन रूक-रूक कर हो रही बारिश प्रशासन के दावों की पोल खोल रही है। बारिश का पानी एक दिन बाद भी अनाज मंडियों की सड़कों पर जमा है। इसके अलावा साफ सफाई का भी बुरा हाल है। रणजीतपुर अनाज मंडी जिसमें कई सालों से गेहूं व धान की खरीद हो रही है लेकिन इसमें अब तक शेड ही नहीं है।
विज्ञापन


13 मंडियों में केवल अनाज मंडी जगाधरी में ही पहले दिन गेहूं पहुंचा। जगाधरी के गांव शाहपुर जटान निवासी किसान तरसेम सिंह एक ट्राली गेहूं लेकर पहुंचा था। परंतु मंडी में उनकी गेहूं की खरीद नहीं हो सकी। अधिकारियों ने बताया कि जो गेहूं आया था उसमें नमी की मात्रा 20 प्रतिशत से अधिक थी। इसलिए उसे नहीं खरीदा गया। जिस पर किसान ने मंडी के फड़ पर गेहूं को सुखाने के लिए बिखेर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंडियों में यह एजेंसियां करेंगी गेहूं की खरीद: खाद्य एवं आपूर्ति विभाग बिलासपुर अनाज मंडी में सोमवार, मंगलवार, बुधवार, शनिवार, छछरौली मंडी में सोमवार, मंगलवार, बुधवार, जगाधरी मंडी में सोमवार, बुधवार, शुक्रवार, शनिवार, प्रतापनगर मंडी में मंगलवार, बुधवार, शुक्रवार, सरस्वतीनगर मंडी में सोमवार, बुधवार, वीरवार, शुक्रवार, रादौर मंडी में सोमवार, बुधवार, शुक्रवार व यमुनानगर मंडी में सोमवार, बुधवार व शुक्रवार को गेहूं की खरीद करेगा। इसी तरह हैफेड द्वारा बिलासपुर अनाज मंडी में बुधवार व शुक्रवार, छछरौली मंडी में वीरवार, शुक्रवार व शनिवार, प्रतापनगर मंडी में सोमवार, वीरवार व शनिवार, सरस्वतीनगर मंडी में मंगलवार व शनिवार, रादौर व यमुनानगर मंडी में मंगलवार, वीरवार व शनिवार को खरीद करेगी। वहीं हरियाणा वेयर हाउस मंगलवार व वीरवार को जगाधरी अनाज मंडी में गेहूं खरीद करेगा।


डीएफएससी अशोक कुमार ने बताया कि शुक्रवार व शनिवार को जिले में बारिश हुई थी। जिस कारण गेहूं की कटाई नहीं हुई। इसलिए मंडियों में गेहूं नहीं आने के कारण खरीद नहीं हो सकी। जगाधरी मंडी में केवल एक ही किसान गेहूं लाया था लेकिन उसमें नमी की मात्रा बहुत ज्यादा थी। मंडियों में गेहूं आने में कुछ दिन और लग सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed