फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Defense Minister Rajnath Singh reached in Yamunanagar of Haryana today, security tight

Yamunanagar: रक्षा मंत्री राजनाथ ने राहुल गांधी पर कसा तंज, कहा- हरियाणा में नहीं खुलेगी उनकी दुकान

Thu, 29 Jun 2023 03:11 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Thu, 29 Jun 2023 03:11 PM IST
सार

देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज पहली बार हरियाणा के यमुनानगर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने भाजपा सरकार की नौ साल की उपलब्धियां गिनवाई और राहुल गांधी पर तंज कसा। साथ ही उन्होंने कहा कि भारत  ने समय-समय पर आतंकवाद को मुंह तोड़ दिया है।

विज्ञापन
Defense Minister Rajnath Singh reached in Yamunanagar of Haryana today, security tight
मंच पर मौजूद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यमुनानगर में भाजपा की गौरवशाली भारत लोकसभा अंबाला रैली में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शिरकत की है। रैली को संबोधित करते हुए राजनाथ सिंह ने केंद्र सरकार की नौ साल की उपलब्धियां गिनाई। राजनाथ सिंह ने सबसे पहले अंबाला लोकसभा से सांसद रतनलाल कटारिया को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि शायद ही कोई ऐसी मीटिंग होती थी जिसमें रतन लाल कटारिया अपने विचार व्यक्त नहीं करते थे। वह एक बार तो सभी को ठहाके लगाने पर मजबूर कर देते थे।

विज्ञापन


भारत को सर्वाधिक मेडल दिलाने वाले प्रदेश हरियाणा
राजनाथ सिंह ने कहा की यमुनानगर के इलाके को यमुना का आशीर्वाद प्राप्त है। हरियाणा में आकर मुझे बहुत ही ज्यादा खुशी होती है। मैं भी एक किसान परिवार से हूं। हरियाणा एक ऐसी धरती है जहां से भारत की सीमाओं की रक्षा करने वाले सबसे ज्यादा जवान फौज में जाते हैं। इतना ही नहीं खेलों में भी भारत को सर्वाधिक मेडल दिलाने वाले प्रदेश भी हरियाणा ही है।
विज्ञापन


अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का नाम मोदी ने चमकाया
पिछले नौ साल में केंद्र की मोदी सरकार ने काम अच्छा किया है या बुरा है, इसका फैसला मुझसे ज्यादा प्रदेश की जनता ही कर सकती है। 2014 में विश्वास के साथ मोदी को लोगों ने अपार समर्थन देते हुए प्रधानमंत्री बनाया था। आज अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का नाम मोदी ने चमकाया है। राजनाथ सिंह ने कहा कि पहले भारत को गरीबों को देश कहते थे। अब भारत किसी मंच पर बोलता है तो दुनिया सुनती है कि भारत क्या बोल रहा है। यह आज भारत का वर्चस्व है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिस्टम में बदलाव करके भ्रष्टाचार को कम जरूर होगा
उन्होंने आतंकवाद पर बोलते हुए कहा कि जब आतंकवादियों ने उरी में हमला किया था तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 10 मिनट में ही फैसला कर लिया था कि इसका बदला लेना है। तब सेना ने बॉर्डर पार करके आतंकियों को मार कर दुनिया को संदेश दे दिया था कि भारत अब कहीं भी किसी भी देश में घुसकर बदला लेने में सक्षम है। वहीं चीन को भी मुंह तोड़ जवाब समय-समय पर दिया है। राजनाथ सिंह ने कहा कि जब हम सत्ता में आए थे तो यह कभी नहीं कहा कि भ्रष्टाचार को पूरी तरह से खत्म कर देंगे, लेकिन सिस्टम में बदलाव करके भ्रष्टाचार को कम जरूर किया जा सकता है।

Trending Videos

कांग्रेस की सरकार में कभी कोयला घोटाला तो कभी जीप घोटाला

कांग्रेस को निशाने पर लेते हुए कहा कि कांग्रेस की सरकार में कभी कोयला घोटाला तो कभी जीप घोटाला। यहां तक कि कांग्रेस के मंत्रियों को जेल की हवा भी खानी पड़ी, फिर भी सरकारी चलती थी। परंतु आज कोई भी व्यक्ति उंगली उठाकर यह नहीं कह सकता कि प्रधानमंत्री मोदी के दामन पर कोई दाग है। राजीव गांधी कहते थे यह केंद्र से भेजे गए 100 पैसे में से केवल 15 पैसे ही लोगों तक पहुंचते हैं, लेकिन 2014 में मोदी कैबिनेट ने सबसे पहले लोगों के बैंकों में खाते खुलवाए जिस कारण आज 100 में से 100 पैसे ही लोगों के पास पहुंच रहे हैं।

राहुल गांधी को बनाया निशाना
राजनाथ सिंह ने राहुल गांधी पर भी कटाक्ष किया उन्होंने कहा कि कांग्रेस के एक नेता जहां भी जाते हैं वहां एक ही बात कहते हैं कि भारत में नफरत का बाजार है। जिस पर राजनाथ सिंह ने लोगों से पूछा कि क्या यहां पर कोई नफरत की दुकान है, लोगों ने कहा नहीं। राजनाथ सिंह ने कहा कि फिर यहां उनकी मोहब्बत की दुकान सजने वाली नहीं है, क्योंकि करोना महामारी के समय सभी धर्मों के लोगों ने एक दूसरे की मदद की।

पहली बार भारत ने 16000 करोड़ रुपए के हथियार एक्सपोर्ट किए
जब सभी लोग एक दूसरे की मदद करते हो तो नफरत कहां पर है। वह देश का अपमान करने से बाज नहीं आते। राजनाथ सिंह ने कहा पहले भारत सेना के लिए तो गोली, बंदूक, मिसाइल विदेशों से आयात करता था, लेकिन मोदी सरकार ने फैसला किया कि रक्षा क्षेत्र में भी भारत को आत्मनिर्भर बनाना है और आज हम विदेशों से हथियार लेते नहीं बल्कि उन्हें निर्यात करते हैं। पहली बार भारत ने 16000 करोड़ रुपए के हथियार एक्सपोर्ट किए हैं।

मनोहर लाल ने अपने साढ़े 8 साल के कार्यकाल में युवाओं को दिया
युवाओं को रोजगार देने के लिए भी राजा सिंह ने प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल की पीठ थपथपाई। उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों ने युवाओं को कभी इतना रोजगार नहीं दिया जितना मनोहर लाल ने अपने साढ़े 8 साल के कार्यकाल में युवाओं को दिया है।।

विज ने विपक्ष को बताया भेड़ बकरियां

अमेरिका की संसद में नरेंद्र मोदी का भाषण एतिहासिक था। आज तक किसी प्रधानमंत्री का ऐसा भव्य स्वागत नहीं हुआ। मोदी जी का सितारा अमेरिका के आसमान में बुलंद हो रहा था, उससे घबरा कर सारी भेड़ बकरियां बिहार के पटना में इक्ट्ठी हो गई थी। मोदी शेर के सामने सारी बकरियां अपना सांझा मोर्चा बनाने की बात करने लगी। इस मोर्चा में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पंजाब के सीएम भगवंत मान, अखिलेश यादव, महबूबा मुफ्ती समेत विपक्ष के सभी नेता वहां थे। इससे उन्हें कोई दिक्कत नहीं है।

राहुल गांधी को अमेरिका में साजिश के तहत भेजा
क्योंकि विपक्ष का काम है विरोध करना। लेकिन उन्हें दो बातों पर एतराज है। कांग्रेस ने प्रधानमंत्री के दौरे से पहले राहुल गांधी को अमेरिका में साजिश के तहत भेजा। राहुल गांधी ने अमेरिका में हिंदुस्तान को अपमानित किया। हमारी प्रजातांत्रिक व्यवस्था पर प्रहार किया। वह चाहते थे कि मोदी जी को वहां सम्मान न मिले। महबूबा मुफ्ती के इस मोर्चा में शामिल होने पर उन्हें एतराज इसलिए है क्योंकि वह कहती हैं कि जम्मू कश्मीर में धारा 370 काे दोबारा लागू कर देंगे।

धारा 370 इस देश पर क्लंक था
मैं इस गठबंधन से पूछना चाहता हूं कि जो धारा 370 इस देश पर क्लंक था, जिसमें आतंकवाद को जन्म दिया और लोगों को मरवाया वह इसके पक्षधर क्यों हैं। राम जन्म भूमि के लिए देशवासियों ने बहुत संघर्ष किया। भाजपा ने भी तब राम मंदिर ने आंदोलन किया था। तब अखिलेश यादव के पिता मुलायम सिंह यादव ने राम भक्तों पर लाठियां चलवाई थी। गठबंधन में शामिल होकर अखिलेश यादव दोबारा राम मंदिर का काम रूकवाने का काम करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed