{"_id":"6adfb5dd60236439d7064d4f","slug":"decision-to-revoke-article-370-is-historic-suman-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1020-165242-2026-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनुच्छेद 370 हटाने का फैसला ऐतिहासिक : सुमन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनुच्छेद 370 हटाने का फैसला ऐतिहासिक : सुमन
Tue, 27 Oct 2026 01:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Tue, 27 Oct 2026 01:49 AM IST
विज्ञापन
उपाध्यक्ष को सुमन सैनी को स्मृति चिन्ह देतीं विधायक रेणू व उनके पति। स्वयं
संवाद न्यूज एजेंसी
जगाधरी। ओमैक्स सिटी में भाजपा नेता एवं इंजीनियर ऋषिपाल के निवास पर हरियाणा बाल कल्याण परिषद की उपाध्यक्ष सुमन सैनी पहुंचीं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की स्थिति मजबूत हुई है। उन्होंने अनुच्छेद 370 हटाने को देशहित में लिया गया ऐतिहासिक फैसला बताया।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की भर्ती प्रक्रिया में बिना पर्ची और खर्ची के युवाओं को अवसर मिल रहे हैं। इससे मेहनती युवा उच्च पदों पर पहुंच रहे हैं और बेटियां भी अधिकारी बनकर अपनी पहचान बना रही हैं। पूर्व मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि वे ईवीएम और वोट चोरी के मुद्दों के जरिए जनता को गुमराह कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि यदि किसी का वोट काटे जाने का आरोप लगाया जा रहा है तो संबंधित लोगों को भी सामने लाना चाहिए। विधायक रेनू बाला ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी जनता से किए गए वादों को पूरा करने की दिशा में काम कर रहे हैं। उनके अनुसार, साढौरा हलके में करोड़ों रुपये के विकास कार्य चल रहे हैं।
विज्ञापन
इससे पूर्व साढौरा की विधायक रेनू बाला और ऋषिपाल चौधरी ने उन्हें स्मृति चिह्न भेंट किया। इस मौके पर पूर्व चेयरपर्सन रोजी मलिक आनंद, पूर्व महापौर मदन चौहान, सुमंत जैन, प्रियंक शर्मा, नरेंद्र राणा, सरजंत सिंह, कृपाल सिंह गिल, धर्मपाल शर्मा, काला राम, नरेश सैनी, भूषण गुर्जर, चरण सिंह जटपुरा, अयूब खान, शौकत सरपंच मौजूद रहे।