फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   death from corona stoped after two month

दो महीने बाद रुका कोरोना से मौत का सिलसिला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 14 Jun 2021 02:12 AM IST
विज्ञापन
death from corona stoped after two month
कोरोना की दूसरी लहर में दो महीने बाद कोरोना संक्रमण से मौत का सिलसिला रुका है। जिले में रविवार को किसी भी संक्रमित मरीज की मौत नहीं हुई है। हालांकि 28 नए संक्रमित मिले हैं। वहीं 39 मरीजों ने कोरोना को मात दी है। खास बात यह है कि ईएसआई कोविड-19 अस्पताल में बने दो कोरोना वार्ड में से एक पर ताला लग चुका है। हालांकि एक वार्ड में कुछ ही मरीज भर्ती है। पिछले पांच दिनों से जिले का पॉजिटिविटी रेट भी घटकर 7.32 प्रतिशत हो गया है।
विज्ञापन

सिविल सर्जन डॉ. विजय दहिया ने बताया कि जिले में दो महीने बाद कोरोना संक्रमण से रविवार को किसी मरीज की मौत नहीं हुई। कोविड-19 का रिकवरी रेट 97.50 प्रतिशत हो गया है। जिले की कुल आबादी का 27.70 प्रतिशत का कोरोना टेस्ट हो गया है। जिले में कुल 24,412 मरीज कोरोना पॉजिटिव मिल चुके हैं। जिनमें से 23,803 संक्रमित मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। रविवार को 39 कोरोना मरीज ठीक हुए हैं और 27 नए केस आए हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया रविवार को संक्रमित मिले मरीज मैहलावाली, कैंप, विष्णु नगर, गढ़ी बंजारा, ओरियंटल हाउस, खारवन, नजदीक विवेकानंद स्कूल, सुभाष नगर, करहेड़ा खुर्द, सेक्टर-17, चोपड़ा गार्डन, सुभाष नगर, दुर्गा गार्डन, राजा राम कालोनी, वीनानगर, खिजराबाद, सढौरा, बुडिया, ताहरपुर, मांडखेड़ी, विश्वकर्मा मोहल्ला, कृष्णा कालोनी, चुहड़पुर, विजय नगर कॉलोनी, रादौरी, शांति कालोनी के रहने वाले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आठ जून से लगातार बढ़ रहा रिकवरी रेट
जिले में पिछले पांच दिनों से लगातार रिकवरी रेट में बढ़ोतरी हो रही है। पॉजिटिविटी रेट भी लगातार घट रहा है। आठ जून को रिकवरी रेट 96.88 प्रतिशत और पॉजिटिविटी रेट 7.38 प्रतिशत रहा। जबकि नौ जून को रिकवरी रेट 96.97, पॉजिविटी रेट 7.37 प्रतिशत, दस जून को 97.21 व 7.35, 11 जून को 97.29, 7.34, 12 जून को 97.45 व 7.33 प्रतिशत रहा। वहीं 13 जून को रिकवरी रेट 97.50 व पॉजिटिविटी रेट 7.32 प्रतिशत रहा।

कोविड अस्पताल का एक वार्ड बंद
जिले में कोरोना संक्रमण की रफ्तार कम होने के साथ ही वार्ड भी सुनसान होना शुरू हो गए है। तेजली स्वास्थ्य केंद्र, ईएसआई कोविड-19 अस्पताल में मरीजों की संख्या कम हो चुकी है। ईएसआई अस्पताल में एक वार्ड पर ताला भी लटक चुका है। दूसरे वार्ड में कुछ मरीज ही भर्ती है। वहीं होम आइसोलेशन में भी मात्र 164 संक्रमित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed