फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Dead body found trapped in canal bushes, not identified

नहर की झाड़ियों में फंसा मिला शव, शिनाख्त नहीं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 23 May 2022 01:18 AM IST
विज्ञापन
Dead body found trapped in canal bushes, not identified
Dead body found trapped in canal bushes, not identified - फोटो : Yamuna Nagar
रादौर। गांव कांजनू में रविवार सुबह पश्चिमी यमुना नहर में अज्ञात व्यक्ति का शव झाड़ियों में फंसा मिला। लोगों ने शव देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने पहुंचकर शव निकलवाया और आसपास के लोगों से मृतक के बारे में पूछताछ की। पुलिस ने लोगों से पूछताछ व मृतक के कपड़ों की तलाशी ली, लेकिन उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई। जिसके बाद पुलिस ने शव को सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया।
विज्ञापन

गांव कांजनू निवासी अखिल कांबोज ने बताया कि वह सुबह करीब नौ बजे पश्चिमी यमुना नहर की पटरी से जा रहा था तभी उसने नहर में झाड़ियों के पास एक शव दिखाई दिया। उसने इसकी सूचना पुलिस को दी। थाना रादौर प्रभारी राजकुमार ने बताया कि उन्हें गांव कांजनू के पास नहर में शव होने की सूचना मिली थी। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर उसकी शिनाख्त के प्रयास शुरू कर दिए हैं लेकिन अभी तक किसी ने मृतक की पहचान नहीं की। पुलिस आसपास के गांवों व सभी थानों में इसकी सूचना देकर शिनाख्त कर रही है। फिलहाल शव सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। शिनाख्त न होने पर 72 घंटे बाद पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed