फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Dead body found in bushes near railway track, dogs scratched it

Yamuna Nagar News: रेलवे ट्रैक के पास झाड़ियों में मिला शव, कुत्तों ने नोंचा

Fri, 05 Sep 2025 01:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 05 Sep 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
Dead body found in bushes near railway track, dogs scratched it
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। पांसरा रेल फाटक से करीब एक किलोमीटर दूर कलानौर की तरफ रेलवे ट्रैक के पार झाड़ियों में युवक का सड़ा-गला शव मिला। कुत्तों ने शव नोच रखा था। सिर शरीर से अलग कर उससे सारा मांस कुत्ते खा गए, वहीं बाजुओं का मांस खा लेने से उनकी हड्डियां दिखने लगी। जीआरपी ने मृतक की शिनाख्त न होने पर उसे शवगृह में रखवा दिया।
जीआरपी से जांच अधिकारी बलजीत ने बताया कि मौके पर पहुंच कर पाया कि शव डाउन लाइन से नीचे पास में लगी झाड़ियों में पड़ा है। मृतक की उम्र करीब 35 वर्ष होने का अनुमान है। देखने से शव करीब पांच-सात दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। आसपास कोई दस्तावेज नहीं मिले, जिससे मृतक की शिनाख्त हो पाए। मुंह पूरी तरह कुचला हुआ है और शरीर पर भी ट्रेन से कटने के निशान हैं, जिन्हें सीन ऑफ क्राइम टीम ने जांचा।
विज्ञापन

प्रारंभिक जांच में मौत की वजह ट्रेन से कटकर होनी मानी जा रही है। फिलहाल मृतक की शिनाख्त न होने के कारण उसे शवगृह में रखवा दिया है। मृतक के पास से 35 रुपये मिले हैं। यह नीले रंग का लोवर व हरे रंग की टीशर्ट पहने था। शिनाख्त पर परिजन जो बयान देंगे व पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed