फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Dead body found covered in blood, mouth was crushed with stone

सिर में पत्थर मारकर वेल्डर की हत्या

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 07 Oct 2022 02:30 AM IST
विज्ञापन
Dead body found covered in blood, mouth was crushed with stone
बस स्टैंड के पीछे पीडब्ल्यूडी कार्यालय के नजदीक खून से लथपथ शव बरामद किया गया। पत्थर से मुंह कुचला होने के कारण पहले मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी। जांच के दौरान जेब में मिले विजिटिंग कार्ड के आधार पर पुलिस ने मृतक के भाई से संपर्क किया। इसके बाद आजाद नगर निवासी सुरेश कुमार (48) के रूप में मृतक की शिनाख्त हुई। मामले में परिजनों ने दोस्तों पर ही हत्या का शक जताया है। इससे पहले एक सुरक्षाकर्मी ने शव देखने के बाद पुलिस को इसकी जानकारी दी थी। शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

गांव पाबनी कला निवासी धर्मवीर सिंह ने शहर पुलिस को दिए बयान में बताया कि वह व्यवसायी विकास क्वात्रा के घर पर प्राइवेट गनमैन के रूप में नौकरी करता है। बुधवार रात करीब पौने आठ बजे वह सिटी मॉल से पीडब्ल्यूडी कार्यालय की दीवार के पास पेशाब करने के लिए आया था। वहां पर सत्कार ट्रैवलर की दो बसें खड़ी हुई थी। जब वह उन बसों के बीच से निकलकर दीवार के पास पहुंचा तो वहां पर खून से लथपथ एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ था। उसके मुंह को किसी भारी पत्थर से कुचला गया था। सिर पर भी गहरी चोटों के निशान थे। मुंह पर किए वार की वजह से उसकी पहचान हो पाना मुश्किल था। मृतक की बाजू पर राधा लिखा हुआ था। उसने इसकी सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद डीएसपी हेड क्वार्टर कंवलजीत, शहर थाना प्रभारी कमलजीत सिंह, सीआईए-2 इंचार्ज राकेश राणा अन्य पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने आसपास के लोगों से मृतक की शिनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन मुंह कुचला होने की वजह से पहचान नहीं हो सकी। इस पर पुलिस ने रात को शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल के पोस्टमार्टम हाउस में भिजवा दिया। घटनास्थल के आसपास लगे सीसी टीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला गया, लेकिन पुलिस के हाथ कोई सुराग नहीं लग पाया। मृतक के जेब में उसके भाई का विजिटिंग कार्ड बरामद हुआ, जिससे संपर्क करने पर शव की शिनाख्त हुई।
विज्ञापन

मृतक के भाई वेद ने बताया कि उसका जागरण का काम है। उसका भाई सुरेश वेल्डिंग का कार्य करता था। कुछ साल पहले वह उसके साथ ही आजाद नगर में रहता था। उसके पास दो बेटियां व एक बेटा है, लेकिन उसका पत्नी से मनमुटाव चल रहा था। इस वजह से पत्नी काफी पहले बच्चों को लेकर जम्मू चली गई थी। पहले वह भी जम्मू में रहता था। अब वह पेपर मिल कॉलोनी के 200 क्वार्टर में अकेला रह रहा था। कभी वह पेपर मिल तो कभी आजाद नगर में उसके पास रहता। वेद के अनुसार सुरेश अक्सर देर रात घर आता था, लेकिन बीती रात को वह घर पर नहीं आया। इसके बाद देर रात को पुलिस से हत्या के बारे में पता चला।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने उसके भाई की जेब से मिले विजिटिंग कार्ड के आधार पर उससे संपर्क किया। साथ ही फोटो भेजी, जिसके बाद उन्होंने सुरेश के शव की शिनाख्त की।
भाई-बहनों ने सुरेश के साथ बैठकर शराब पीने वालों पर जताया शक -
मृतक के भाई वेद और उसकी बहनों ने बताया कि सुरेश की किसी से कोई रंजिश नहीं थी। वह केवल अपने दोस्तों के साथ बैठकर शराब पीता था। उनके साथ ही घूमता फिरता था। उन्हें शक है कि शराब पीते समय हुए विवाद के बाद दोस्तों ने ही उसकी हत्या की है।

बस स्टैंड के नजदीक रात को उन्हें अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने की सूचना मिली थी, जिसके बाद वे डीएसपी व सीआईए की टीमों के साथ मौके पर पहुंचे। जांच में मृतक के सिर पर पत्थर से चोट मारने के निशान मिले हैं। मामले में रात को ही अज्ञात पर हत्या का केस दर्ज कर लिया गया था। मृतक की शिनाख्त हो गई है। मामले की जांच के लिए सीआईए समेत कई टीमें गठित की गई हैं, जो हत्यारोपियों की तलाश में जुटी हैं।
- कमलजीत सिंह, प्रभारी, थाना शहर यमुनानगर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed