{"_id":"68781636bacd8b8d640a18a0","slug":"dc-took-stock-of-the-kanwar-yatra-gave-instructions-and-asked-to-maintain-the-system-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1018-140899-2025-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: डीसी ने कांवड़ यात्रा का लिया जायजा, निर्देश देकर व्यवस्था बनाए रखने को कहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: डीसी ने कांवड़ यात्रा का लिया जायजा, निर्देश देकर व्यवस्था बनाए रखने को कहा
विज्ञापन
यमुनानगर। कांवड़ यात्रा को लेकर डीसी पार्थ गुप्ता ने अन्य अधिकारियों के साथ जगाधरी बस स्टैंड, शिव शक्ति मंदिर, लापरा, कलानौर व अकालगढ़ में पहुंचकर निरीक्षण किया और शिविर में कांवड़ियों से बातचीत की। वहीं डीसी ने निरीक्षण के दौरान गांव लापरा व कलानौर रेलवे अंडरपास के पास रुके पानी की निकासी के लिए सिंचाई विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे पंप इत्यादि लगाकर जल्द से जल्द सड़क से पानी निकाले। इसी पीडब्ल्यूडी के कार्यकारी अभियंता और एनएचआई के अधिकारी को सड़क पर हुए गड्ढे पर पैच वर्क लगाने के निर्देश दिए।
डीसी ने बताया कि कांवड़ यात्रा 23 जुलाई तक जारी रहेगी। कांवड़ियों के आने-जाने वाले मुख्य मार्गों तथा अन्य मार्गों पर पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है तथा कांवड़ यात्रा के दौरान पुलिस पूरी तरह से सतर्कऔ र किसी भी प्रकार से कानून व्यवस्था एवं शांति भंग नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि जिले के कांवड़ियों को निर्देश देते हुए कहा कि उनके पास आधार कार्ड या कोई पहचान पत्र होना चाहिए।
डीसी पार्थ गुप्ता ने बताया कि कांवड़ शिविरों के आयोजक कांवड़ शिविरों में सीसीटीवी कैमरे, पुरुषों व महिलाओं के लिए अलग-अलग शौचालय की उचित व्यवस्था करवाएं। उन्होंने निर्देश दिए कि नेशनल हाईवे के द्वारा सड़कों पर मार्किंग पीली पट्टी की लगाई जाए। स्वास्थ्य विभाग की टीम खाने की क्वालिटी की जांच करें। इस मौके पर आयुक्त नगर निगम अखिल पिलानी, एसडीएम जगाधरी सोनू राम, डीएसपी कंवलजीत सिंह, पीडब्ल्यूडी के कार्यकारी अभियंता पुनीत मित्तल, सिंचाई विभाग कार्यकारी अभियंता विनोद कुमार, डीआईपीआरओ डॉ. मनोज कुमार, पुलिस विभाग व अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।