फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Dayanand House emerged victorious in the mathematics quiz

Yamuna Nagar News: गणित प्रश्नोत्तरी में दयानंद सदन ने मारी बाजी

Tue, 23 Dec 2025 12:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 23 Dec 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
Dayanand House emerged victorious in the mathematics quiz
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। महान गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन का जन्मदिवस पर सरस्वती पब्लिक स्कूल में राष्ट्रीय गणित दिवस मनाया गया। इस दौरान विद्यार्थियों की गणित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता करवाई गई। प्रतियोगिता अंतर विद्यालय सदन स्तर पर करवाई गई। इसमें दयानंद सदन ने पहला स्थान पाया।
वहीं टैगोर सदन दूसरे स्थान पर रहा। प्रतियोगिता में छठी से आठवीं के विद्यार्थियों ने भाग लिया। विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में बुनियादी अंक गणित, बीजगणित और ज्यामिति तक के प्रश्न शामिल रहे। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने खूब दिमागी कसरत की।
विज्ञापन

इस प्रतियोगिता में सभी सदनों से 8-8 प्रतिभागियों ने भाग लिया और यह पांच चरणों में करवाई गई। प्रश्नोत्तरी में शिवा सदन ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इस दौरान विद्यालय में कार्यक्रम करवाया गया। इसमें विद्यार्थियों को महान गणितज्ञ रामानुजन के जीवन, संघर्ष और गणित के क्षेत्र में किए शोध व योगदान के बारे जानकारी दी गई। इस दौरान नौवीं की समृद्धि ने गणित का कमाल कविता प्रस्तुत की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद विद्यार्थियों ने गणित विषय पर लघु नाटिका प्रस्तुत की। प्राचार्या तरनप्रीत कौर ने यह दिवस मनाने का उद्देश्य बताया। उन्होंने विद्यार्थियों को गणित का महत्व बताया। उन्होंने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों के मस्तिष्क व तार्किक विकास के लिए अति आवश्यकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed