{"_id":"681e5652672be7015c07ecc8","slug":"davs-khushi-won-the-ppt-competition-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1020-137495-2025-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: पीपीटी स्पर्धा में डीएवी की खुशी ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: पीपीटी स्पर्धा में डीएवी की खुशी ने मारी बाजी
Sat, 10 May 2025 12:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Sat, 10 May 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। डीएवी गर्ल्स कॉलेज के इंस्टीट्यूशंस इनोवेशन काउंसिल व ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंर्ड चंडीगढ़ की ओर से शब्द पांडित्य व पीपीटी प्रतियोगिता करवाई गई। प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न काॅलेजों से 20 छात्राओं ने भाग लिया। पीपीटी प्रतियोगिता में बीए द्वितीय वर्ष की खुशी ने पहला स्थान पाया।
प्राचार्या डॉ. सुरिंद्र कौर व आईआईसी कनवीनर विवेक के नेतृत्व में कार्यक्रम हुआ। पीपीटी प्रतियोगिता में जीएनजी कॉलेज की वंशिका ने द्वितीय, हिंदू गर्ल्स कॉलेज की सिमरन ने तीसरा स्थान पाया। शब्द पांडित्य प्रतियोगिता में जीएनजी की निष्ठा ने पहला, डीएवी गर्ल्स कॉलेज की लाइफ साइंस विभाग द्वितीय वर्ष की प्रेरणा ने दूसरा तथा बीसीए द्वितीय वर्ष की ओजस्वी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
हिंदू गर्ल्स कॉलेज के कंप्यूटर साइंस विभागाध्यक्ष डॉ. सोनिया शर्मा व राजकीय महाविद्यालय छछरौली के रसायन विभाग की सहायक प्रोफेसर मीनू रानी ने निर्णायक मंडल की भूमिका निभाई। डॉ. सुरिंद्र कौर ने कहा कि तकनीक के बिना हम कार्य नहीं कर सकते हैं। तकनीक का सही इस्तेमाल करके हम भविष्य में कारगर हो सकते हैं।
विज्ञापन
कैंसर के इलाज के लिए नैनो टेक्नोलॉजी का प्रयोग किया जा रहा है। कार्यक्रम में बायो साइंस विभागाध्यक्ष डॉ. सुनीता कौशिक, गृह विज्ञान विभाग अध्यक्ष पारूल, रसायन विभाग इंचार्ज हर्ष शर्मा, फिजिक्स विभाग इंचार्ज डॉ. मनमीत कौर की देखरेख में हुआ।