{"_id":"6a650f24c8071c8e4b0395be","slug":"dav-school-players-won-two-gold-medals-and-one-silver-medal-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-160151-2026-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: डीएवी स्कूल के खिलाड़ियों ने जीते दो स्वर्ण, एक रजत पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: डीएवी स्कूल के खिलाड़ियों ने जीते दो स्वर्ण, एक रजत पदक
Sun, 26 Jul 2026 01:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Sun, 26 Jul 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल के विजेता खिलाड़ी। प्रवक्ता
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। डीएवी स्पोर्ट्स एसोसिएशन की ओर से आयोजित खेल प्रतियोगिता में डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल, जगाधरी के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एथलेटिक्स और वॉलीबॉल प्रतियोगिताओं में कई पदक अपने नाम किए। विद्यालय के दो खिलाड़ियों ने स्वर्ण पदक जीतकर जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए क्वालिफाई किया। वॉलीबॉल टीम ने रजत पदक हासिल कर विद्यालय का नाम रोशन किया।
प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया और अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल के खिलाड़ी तनिष्क शर्मा ने शॉटपुट और लवप्रीत सिंधु ने डिस्कस थ्रो स्पर्धा में प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक जीता। दोनों खिलाड़ियों ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन के दम पर जिला स्तरीय प्रतियोगिता में स्थान सुनिश्चित किया।
विद्यालय की लड़कों और लड़कियों की वॉलीबॉल टीम ने भी शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए द्वितीय स्थान प्राप्त किया। टीम को रजत पदक और ट्रॉफी से सम्मानित किया गया। इसके अलावा अंडर-14 वर्ग में आर्यन शर्मा, अंडर-17 वर्ग में लवप्रीत सिंधु तथा अंडर-19 वर्ग में अंशुल जैन का चयन जिला स्तरीय जगाधरी वॉलीबॉल टीम के लिए हुआ।
विज्ञापन
विद्यालय के खिलाड़ियों ने यह उपलब्धि स्पोर्ट्स टीचर राहुल और अध्यापिका नेहा वर्मा के मार्गदर्शन में हासिल की। विद्यालय के प्रधानाचार्य अनूप कुमार चोपड़ा ने सभी विजेता एवं प्रतिभागी खिलाड़ियों के साथ-साथ स्पोर्ट्स टीचर राहुल और अध्यापिका नेहा वर्मा को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।