{"_id":"61c4c8a707662310d712f48f","slug":"dav-girls-college-first-in-poster-making-and-power-point-presentation-yamuna-nagar-news-knl937450140","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिताओं में जिले के विद्यार्थियों का रहा दबदबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिताओं में जिले के विद्यार्थियों का रहा दबदबा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यमुनानगर। एमएलएन कॉलेज की ओर गणित दिवस के उपलक्ष्य में वीरवार को राज्यस्तरीय पोस्टर एवं पावर प्वाइंट प्रजेंटेशन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसमें प्रदेश की कुल 17 टीमों ने भाग लिया। इन प्रतियोगिताओं में जिले के तीन कॉलेजों ने पहले तीन स्थान हासिल किए। पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में यमुनानगर के डीएवी गर्ल्स कॉलेज ने प्रथम, एमएलएन कॉलेज ने द्वितीय और जगाधरी के महाराजा अग्रसेन कॉलेज ने तृतीय स्थान हासिल किया। कार्यक्रम की संयोजिका डॉ. रचना अग्रवाल रहीं। वहीं पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन में डीएवी गर्ल्स कॉलेज ने प्रथम, एमएलएन कॉलेज ने द्वितीय और जगाधरी के महाराजा अग्रसेन कॉलेज ने तृतीय स्थान हासिल किया।
उन्होंने कहा कि हर साल भारत के महान गणितज्ञ रामानुजन के जन्मदिवस पर गणित दिवस मनाया जाता है। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को गणित के विभिन्न आयामों से अवगत कराना और उनमें गणित के प्रति रुचि जागृत करना है। निर्णायक मंडल में डॉ. एसएल सैनी, डॉ. अनुपमा गर्ग, डॉ. इंदु बाला तथा डॉ. विजय चावला शामिल रहे। मंच का संचालन डॉ. दीपमाला और प्रो. उमंग बरेजा ने किया। कॉलेज कार्यकारी प्राचार्य डॉ. जीके सेठी, डॉ. सविता गर्ग, डॉ. दीपमाला एवं प्रो. उमंग बरेजा ने विद्यार्थियों को प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए प्रेरित किया।