फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   DAV athletes won five medals

Yamuna Nagar News: डीएवी के खिलाड़ियों ने जीते पांच पदक

Wed, 28 Oct 2026 12:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Wed, 28 Oct 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
DAV athletes won five medals
प्रतियो​गिता के विजेता प्रतिभागियों के साथ अतिथि व अन्य। संस्थान
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


यमुनानगर। प्रोफेसर कॉलोनी स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय स्तर की खेल प्रतियोगिताओं में पांच पदक हासिल किए। 24 से 26 अक्तूबर तक नई दिल्ली और नोएडा में हुई प्रतियोगिताओं में दक्ष ने कराटे में रजत, कल्पिता रोहिल्ला ने तैराकी में तीन कांस्य और कन्हैया ने एथलेटिक्स में एक कांस्य पदक जीता।
देशभर के डीएवी विद्यालयों के खिलाड़ियों ने इन स्पर्धाओं में भाग लिया। प्रतियोगिता में छठी के दक्ष ने कराटे में दूसरा स्थान प्राप्त कर रजत पदक अपने नाम किया। वहीं, आठवीं की कल्पिता रोहिल्ला ने तैराकी की तीन स्पर्धाओं में पदक जीते। कल्पिताने 800 मीटर फ्रीस्टाइल, 100 मीटर फ्रीस्टाइल और 400 मीटर व्यक्तिगत मेडले में तीसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

इसी तरह आठवीं के कन्हैया ने नई दिल्ली स्थित कॉमनवेल्थ स्पोर्ट्स विलेज में करवाई गई 200 मीटर दौड़ में कांस्य पदक जीतकर नाम रोशन किया। प्रतियोगिता के बाद विद्यालय पहुंचने पर खिलाड़ियों का स्वागत किया गया। इस दौरान विद्यालय प्राचार्य वीके काशिव ने पदक विजेता विद्यार्थियों को बधाई व शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि नियमित अभ्यास, मेहनत और अनुशासन से खेलों में बेहतर प्रदर्शन किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने विद्यार्थियों की उपलब्धि में शारीरिक शिक्षा शिक्षकों और अभिभावकों के सहयोग को भी महत्वपूर्ण बताया। खेल गतिविधियों में भागीदारी से विद्यार्थियों में अनुशासन, धैर्य, आत्मविश्वास और टीम भावना विकसित होती है। विद्यालय स्तर पर पढ़ाई के साथ खेलों को बढ़ावा देना विद्यार्थियों के शारीरिक और मानसिक विकास के लिए जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed