फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Daughters gave presentation in Ganesh festival

Yamuna Nagar News: गणेश महोत्सव में बेटियों ने दी प्रस्तुति

Sun, 07 Sep 2025 12:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 07 Sep 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
Daughters gave presentation in Ganesh festival
महोत्सव के दौरान बांसुरी वादन करती जान्या शर्मा। आयोजक
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


साढौरा। धर्म जागरण केंद्र श्री 11 मुखी हनुमान मंदिर परिसर में आयोजित गणेश महोत्सव के अंतिम दिन बेटियों की ओर से प्रस्तुति दी गई। आयोजकों की ओर से बेटियों उनकी प्रस्तुति के लिए सम्मानित किया गया।
शुभारंभ हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के सदस्य अमर सिंह नंदगढ़, नगर पालिका चेयरपर्सन शालिनी शर्मा, अशोक जयरामपुर, सामाजिक समरसता मंच के जिला संयोजक बनारसी दास ने किया। अमर सिंह नंदगढ़ ने कहा श्री गणेश महोत्सव सामाजिक समरसता कायम कर रहे हैं। विश्व हिंदू परिषद के जिला पालक अशोक जयरामपुर ने कहा गणेश महोत्सव के माध्यम से आपसी सौहार्द बढ़ता है।
विज्ञापन

चेयरपर्सन शर्मा ने कहा धर्म जागरण केंद्र के माध्यम से समाज को एकजुटता करने का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि श्री गणेश महोत्सव में सभी जाति वर्गों के लोग शामिल होते हैं। श्री गणेश महोत्सव स्थल पर बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम आयोजित किया गया। इलाके भर के सात स्कूलों के सौ से अधिक बच्चों ने रंगारंग संस्कृत के कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस दौरान जान्या शर्मा ने बांसुरी वादन करके सभी को मोहित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

महोत्सव के समापन के बाद शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा श्री कृष्ण मंदिर से आरंभ होकर मुख्य बाजार से गुजरते हुए जिंदल टेंट हाउस पहुंची। यहां जिंदल परिवार ने भंडारे का प्रसाद वितरित किया। इसके बाद यमुनानगर में विसर्जन कार्यक्रम संपन्न किया गया। इस अवसर पर रमेश जिंदल, विकास वर्मा, गुलशन परुथी, प्रिंस पंडित, ओम प्रकाश सैनी, रमेश कुमार सैनी, डोली कालड़ा, सुषमा शर्मा, नीलम सखूजा, उमा अग्रवाल, सीमा कांलड़ा, मीनू आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed