फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Daughter-in-law's mother attacked with an axe, hand chopped off

Yamuna Nagar News: बहू की मां पर गंडासी से किया हमला, हाथ कटा

Mon, 29 Jul 2024 03:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 29 Jul 2024 03:17 AM IST
विज्ञापन
Daughter-in-law's mother attacked with an axe, hand chopped off
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

साढ़ौरा (यमुनानगर)। क्षेत्र के इस्माइलपुर गांव में प्रेम विवाह करने से नाराज लड़के के पिता ने लड़की की मां पर गंडासी से हमला कर घायल कर दिया। इससे महिला का हाथ कट गया। पुलिस ने आरोपी व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी।
पुलिस को दी शिकायत में इस्माइलपुर निवासी परमजीत कौर ने बताया कि बेटी मीनाक्षी उर्फ याचना ने जून 2024 में गांव के ही योगेश कुमार के साथ प्रेम विवाह कर लिया था। इस संबंध में गांव में पंचायत हुई थी। इसके बाद से ही योगेश का पिता प्रीतम सिंह व उसके परिजन उनसे रंजिश रखे हुए थे।
विज्ञापन

वह शनिवार को घर से बाहर किसी काम से गई थी। तभी धर्मशाला के पास प्रीतम सिंह ने रोक लिया और गंडासी से सिर पर वार कर दिया। उससे बचने के लिए हाथ आगे किया तो गंडासी हाथ पर लगी। जिससे उसका हाथ कट गया और वह घायल हो गई। शोर मचाने पर आसपास के लोग एकत्र हुए और उसे आरोपी प्रीतम से बचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती करवाया और मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया। पुलिस का कहना है मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed