फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Daughter dies due to collision with tractor trolley, mother serious

Yamuna Nagar News: ट्रैक्टर ट्रॉली की टक्कर से बेटी की मौत, मां गंभीर

Fri, 06 Oct 2023 02:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 06 Oct 2023 02:14 AM IST
विज्ञापन
Daughter dies due to collision with tractor trolley, mother serious
सरस्वतीनगर। धान से भरे ट्रैक्टर ट्रॉली चालक ने दवा लेने स्कूटी पर छप्पर जा रही दौलतपुर निवासी ममता रानी व उसकी बेटी निशा को टक्कर मार दी। इस हादसे में युवती की मौत हो गई, जबकि उसकी मां गंभीर रूप से घायल हो गई। ये हादसा सरस्वती अनाजमंडी के पास महालक्ष्मी राइस मिल के सामने हुआ। हादसे के बाद ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। छप्पर थाना पुलिस ने मामले में आरोपी ट्रैक्टर चालक पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

दौलतपुर निवासी ममता रानी ने छप्पर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी 24 वर्षीय बेटी निशा रानी सरस्वती नगर में कैलाश कुटीर रेडीमेड कपड़ों की दुकान पर सेल्समैन का काम करती थी। उसके दांतों में कई दिनों से दर्द था। उसका इलाज छप्पर में चल रहा है। जहां दवा लेने के लिए उसे जाना पड़ता है। वीरवार सुबह उसकी बेटी अपने काम पर चली गई थी। उसे दवा दिलाने के लिए दोपहर करीब एक बजे उसकी बेटी दुकान से छुट्टी मांग कर घर आ गई थी। उसे दवा दिलाने के लिए उसकी बेटी अपनी सहेली बलबीर कौर की एक्टिवा मांग कर लाई थी। दोपहर करीब सवा एक बजे उसकी बेटी उसे एक्टिवा पर बिठाकर दवा दिलाने छप्पर जा रही थी। इस दौरान सरस्वती नगर में महालक्ष्मी राइस मिल के सामने छप्पर की तरफ से आ रही धान से भरी एक ट्रैक्टर ट्रॉली चालक ने उनकी एक्टिवा को टक्कर मार दी। इस हादसे में मां बेटी सड़क पर गिर कर घायल हो गए। हादसे के बाद ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसे के बाद मौके पर एकत्रित लोगों ने उन्हें सीएचसी सरस्वती नगर पहुंचाया। जहां से उसे सिविल अस्पताल यमुनानगर व उसकी बेटी को एमएम अस्पताल मुलाना रेफर किया गया। मुलाना अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी बेटी की मौत हो गई। जांच अधिकारी एएसआई बलदेव सिंह का कहना है कि मृतका निशा के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया है। मामले में आरोपी ट्रैक्टर चालक तलाकौर निवासी संजीव कुमार के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन


------------


बुलेट की टक्कर से बाइक सवार का टूटा जबड़ा, टांग व बाजू में फ्रैक्चर
यमुनानगर। रामपुर खादर निवासी पाला राम ने शहर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका बेटा अनिल कुमार हरियाणा कौशल रोजगार योजना के तहत सिंचाई विभाग में कार्यरत है। 25 अगस्त की सुबह करीब नौ बजे वह अपनी ड्यूटी से वापस घर आ रहा था। रेलवे रोड पर मधु चौक के पास एक बुलेट बाइक चालक ने उसके बेटे की बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद उसका बेटा सड़क पर गिरकर घायल हो गया। राहगीरों ने उसके बेटे को अस्पताल पहुंचाया। जहां से उसकी हालत गंभीर देख डॉक्टर ने पीजीआई रेफर कर लिया। उन्होंने उसे मुलाना एमएम अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टर ने उसकी एक बाजू व टांग में फ्रैक्चर और जबड़ा टूटने की जानकारी दी। पुलिस ने आरोपी बुलेट चालक पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed