{"_id":"66de2a643581b1831905af57","slug":"daughter-accused-of-embezzling-lakhs-of-rupees-from-mother-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-125045-2024-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: बेटी पर मां से लाखों रुपये हड़पने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: बेटी पर मां से लाखों रुपये हड़पने का आरोप
Mon, 09 Sep 2024 04:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Mon, 09 Sep 2024 04:21 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। कस्बा की गुलशन कॉलोनी में रहने वाली सुरेंद्र कौर से इंस्टाग्राम आईडी पर दोस्ती कर शादी करने, विदेश भेजने का लालच देकर छह लाख 70 हजार रुपये हड़प लिए गए। अब रकम मांगने पर उसे जान से मारने की धमकी दी जा रही है। महिला ने आरोप अपनी बेटी व तीन अन्य पर लगाया है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
थाना बिलासपुर पुलिस को दी शिकायत में सुरेंद्र कौर ने बताया कि उसके पति की मौत हो चुकी हें। उसका बड़ा बेटा अपनी पत्नी बच्चों के साथ अलग रहता हैं। करीब दो वर्ष पहले उसकी बेटी सिमरनदीप ने बिलासपुर चंदाखेड़ी रोड के सन्नी के साथ शादी कर ली थी। दोनों फिलहाल कालाआंब में रहते हैं। उसकी बेटी उसके साथ झगड़ा कर जमीन में हिस्सा मांगती है।
इसी बीच बेटी ने अमनप्रीत नारायणगढ़ के हमीदपुर निवासी सुखदेवी, अपने पति सन्नी के साथ मिलकर अमनप्रीत की आईडी में बदलाव कर उसके पास मैसेज भेज कर उसके साथ दोस्ती कर उसे चिकनी चुपड़ी बातों में उलझा लिया। उसे बताया गया कि वह इंग्लैंड में रहता है और घरवालों से परेशान हैं। वह उसे इंग्लैंड बुला लेगा। इसके बाद शादी करके वह एक साथ रहेंगे। वह उसकी बातों में आ गई।
विज्ञापन
आरोपियों ने 29 अप्रैल को उसके पास मैसेज किया कि उसने उनके पास 29 हजार डालर भेज दिए हैं। अब वह पांच साल के लिए उसके पास इंग्लैंड आने के लिए कागजात तैयार करवा लो। फिर मैसेज आया कि तुम कुछ पैसे मेरे पास डाल दो वह उसके आने की प्रक्रिया पूरी करवा देगा। आरोपियों ने कई बार उससे अलग-अलग नंबरों पर रुपये डलवाए।
एक लाख रुपये उसने बिलासपुर में उनके द्वारा बताई गई दुकान पर भी भेजे। वह छह लाख 70 हजार रुपये उन्हें भेज चुकी थी। फिर भी उसने वीजा नहीं लगने का कारण पूछा तो उसे बताया गया कि उसका केस कोर्ट में लगा है। इसलिए वीजा लगने में दिक्कत आ रही है। उसे कुछ शक हुआ तो उसने अपने रुपये वापस मांगे। इस पर आरोपी ने अपनी आईडी को बंद कर दिया। बाद में उसे पता चला कि उसकी बेटी व दामाद ने अपने साथियों के साथ मिलकर उससे रुपये हड़पे हैं।