फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Date of document verification extended till October 16 in ITI, Dussehra holiday canceled

आईटीआई में 16 अक्टूबर तक बढ़ी दस्तावेज जांच की तिथि, दशहरे की छुट्टी रद्द

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 15 Oct 2021 02:09 AM IST
विज्ञापन
Date of document verification extended till October 16 in ITI, Dussehra holiday canceled
विद्यार्थियों के न पहुंचने के बाद आईटीआई में दाखिला के पहले चरण की दस्तावेज जांच की अंतिम तिथि बढ़ाकर 16 अक्तूबर कर दी है। वहीं विभाग की ओर से दशहरे की छुट्टी भी रद्द कर दी है।
विज्ञापन

विभाग की ओर से दशहरा पर भी विद्यार्थियों के दस्तावेज जांच करने के आदेश दिए हैं। जिस कारण शुक्रवार को छुट्टी के दिन भी आईटीआई में दस्तावेजों की जांच की जाएगी। जो विद्यार्थी वरीयता सूची में नाम आने के बाद अपने दस्तावेज जांच नहीं करवा पाए थे, अब उनके पास शुक्रवार और शनिवार दो दिन हैं। बता दें कि पहले चरण के लिए दस्तावेज जांच की अंतिम तिथि 14 अक्तूबर थी। लेकिन दो दिन देरी से सूची जारी होने के कारण अब विभाग ने इसे बढ़ाकर 16 अक्तूबर कर दिया है।
विज्ञापन

दूसरे दिन पहुंचे 250 विद्यार्थी
-वरीयता सूची जारी के बाद पहले दिन बुधवार को मात्र एक सौ विद्यार्थी ही दस्तावेजों की जांच के लिए संस्थान पहुंचे थे। वहीं दूसरे दिन वीरवार को 250 विद्यार्थी दस्तावेज लेकर पहुंचे। इन सभी विद्यार्थियों के दस्तावेजों की जांच हो चुकी है। दो दिन में कुल 350 विद्यार्थी संस्थान पहुंचे थे, जिनके दस्तावेजों की जांच हो गई है। पहले चरण में कुल 747 विद्यार्थियों के नाम सूची में आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सहायता केंद्र के साथ लगाई छह टीम
आईटीआई में दस्तावेजों की जांच अब शनिवार शाम पांच बजे तक होगी। वहीं शुक्रवार को होने वाली दशहरा की छुट्टी विभाग ने रद्द कर दी है और कर्मचारियों को दस्तावेज जांच की ड्यूटी सौंपी है। ऐसे में आईटीआई प्रशासन की ओर से तीन तीन सदस्यों की कुछ छह टीम बनाई हैं। जो विद्यार्थियों के दस्तावेजों की जांच करेंगी। इसके अलावा विद्यार्थियों को किसी प्रकार की परेशान न हो इसके लिए सहायता केंद्र भी स्थापित किए गए हैं।
16 तक ही जमा करवानी होगी फीस
आईटीआई में मेरिट लिस्ट जारी होने के बाद 14 अक्तूबर तक दस्तावेज जांच कर सीट अलॉट करने का शेड्यूल बनाया गया था। वहीं सीट अलॉट होने के बाद 16 अक्तूबर तक फीस जमा करवानी थी। विभाग ने दस्तावेज जांच की तिथि बढ़ाकर 16 कर दी है, लेकिन फीस जमा करवाने की तिथि 16 ही है। ऐसे में 16 तारीख को दस्तावेज की जांच करवाने के बाद तुरंत फीस जमा करवानी होगी। अन्था जुर्माना के साथ फीस जमा होगी।

इन दो दिन करवाएं दस्तावेजों की जांच
यमुनानगर आईटीआई के प्रिंसिपल व जिला नोडल अधिकारी मनदीप सिंह ने कहा कि इन दो दिन में विद्यार्थी अपने दस्तावेज जांच के बाद सीट प्राप्त करें। यदि विद्यार्थी दस्तावेजों की जांच नहीं करवाएंगे तो उनका दाखिला नहीं हो पाएगा। दशहरा के दिन भी आईटीआई काम होगा। इसलिए विद्यार्थियों से अपील है कि वे संस्थान पहुंचकर दस्तावेजों की जांच कर दाखिला करवा लें।
फोटो:- 43, 44
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed