फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Daslakshan festival: pledge to control desires

Yamuna Nagar News: दशलक्षण पर्व ः इच्छाओं पर काबू पाने का लिया संकल्प

Sun, 15 Sep 2024 03:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 15 Sep 2024 03:24 AM IST
विज्ञापन
Daslakshan festival: pledge to control desires
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

साढौरा। अपनी इच्छाओं पर विजय पाना ही उत्तम तप धर्म माना जाता है। दशलक्षण पर्व के सातवें दिन श्री दिगंबर जैन मंदिर में नीरज जैन ने उत्तम तप धर्म के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि जैन आगम में बाह और अभ्यांतर की अपेक्षा से तप के बारह भेद होते हैं।
अनसन, अवमौदर्य, वृति परिसंख्यान, रस परित्याग, विविक्तशय्यासन, कायक्लेश सहित 6 बाह तप हैं। जबकि प्रायश्चित, विनय, वैयावृत्य, स्वाध्याय, व्युत्सर्ग और ध्यान अंतरंग तप हैं। संयम पूर्वक किया गया तप ही श्रेष्ठ माना जाता है। दशलक्षण पर्व के दौरान श्री दिगंबर जैन मंदिर में रोजाना रात को महिलाओं व बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान भगवान महावीर की शिक्षाओं पर आधारित नृत्य व गीत प्रस्तुत किए जाते हैं।
विज्ञापन

वहीं शुक्रवार रात ड्राइंग प्रतियोगिता हुई। इस प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग में श्रियांश जैन व रिद्धिमा जैन ने पहला स्थान पाया। अनिका जैन व वृष्टि जैन ने दूसरा तथा खुशी जैन व सम्यक जैन ने तीसरा स्थान पाया। जूनियर वर्ग में अयांश जैन व मन्नत जैन पहले स्थान पर रहे। इस दौरान अरुण जैन, पंकज जैन, ऋषभ जैन, राहुल जैन, गौरव जैन, मनीत जैन व सोहित जैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed