फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Dashmesh School students emerge as overall winners, securing 100 medals

Yamuna Nagar News: दशमेश स्कूल के विद्यार्थी ओवरऑल विजेता, जीते 100 पदक

Wed, 28 Oct 2026 12:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Wed, 28 Oct 2026 12:46 AM IST
विज्ञापन
Dashmesh School students emerge as overall winners, securing 100 medals
प्रतियोगिता की विजेता टीम के साथ मौजूद कोच व ​शिक्षक। संस्थान - फोटो : The air of the district is becoming poisonous, a threat to health
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

व्यासपुर। दशमेश सीनियर सेकेंडरी स्कूल कपालमोचन के खिलाड़ियों ने हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर से करवाई गई अंतर स्कूल-कॉलेज खेल उत्सव में शानदार प्रदर्शन करते हुए ओवरऑल ट्रॉफी अपने नाम की। खिलाड़ियों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में 40 स्वर्ण, 36 रजत और 24 कांस्य कुल 100 पदक जीते हैं।
स्कूल पहुंचने पर विजेता खिलाड़ियों के सम्मान में कार्यक्रम किया गया। प्राचार्या नरेंद्र कौर ने बताया कि एचएसजीपीसी की ओर से पहले अंतर स्कूल-कॉलेज खेल उत्सव का आयोजन गुरु तेग बहादुर खालसा स्कूल, कैथल में किया गया। इसमें कमेटी के अधीन चल रहे स्कूलों और कॉलेजों के खिलाड़ियों ने भाग लिया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में शतरंज, वॉलीबॉल, खो-खो, बैडमिंटन, कबड्डी, रस्साकशी और एथलेटिक्स सहित विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं करवाई गईं। खेल उत्सव का शुभारंभ एचएसजीपीसी प्रधान जगदीश सिंह झिंडा ने किया। दशमेश स्कूल के खिलाड़ियों ने बेहतर खेल कौशल का प्रदर्शन करते हुए पदक तालिका में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधान जगदीश सिंह झिंडा ने विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। झिंडा ने कहा कि विद्यार्थियों में प्रतिभा की कमी नहीं है। उन्हें अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए उचित अवसर मिलना जरूरी है। खेल उत्सव का उद्देश्य विद्यार्थियों को मंच प्रदान करना है। स्कूल प्रबंधन ने इस उपलब्धि का श्रेय खिलाड़ियों की मेहनत, खेल प्रशिक्षक ठाठ सिंह और अन्य अध्यापकों के मार्गदर्शन को दिया। इस दौरान शिक्षा सचिव नरेंद्र सिंह कायमपुर, रविंद्र सिंह सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed