फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Dashmesh Eleven won the final by ten runs

Yamuna Nagar News: दशमेश इलेवन ने दस रन से जीता फाइनल

Tue, 23 Dec 2025 12:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 23 Dec 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
Dashmesh Eleven won the final by ten runs
क्रिकेट प्रतियोगिता की विजेता टीम के साथ मुख्य अति​थि व अन्य। आयोजक
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। गुरु गोबिंद सिंह जी के साहिबजादों व माता गुजरी की शहादत को समर्पित सिख क्रिकेट टूर्नामेंट करवाया गया। यह टूर्नामेंट सेक्टर-18 की एंजल स्पोर्ट्स एकेडमी में गुरु मानियो ग्रंथ सेवा सोसायटी, ओट आसरा सेवा सोसायटी और निरवैर सेवा सोसायटी की ओर से करवाया गया। टूर्नामेंट में कई मैच करवाए गए। टूर्नामेंट का दशमेश इलेवन टीम विजेता बनी।
टूर्नामेंट का फाइनल मैच जोरावर वॉरियर और दशमेश इलेवन टीमों के बीच खोला गया। इसमें दशमेश इलेवन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 239 रन का लक्ष्य दिया। इस दौरान रितिक सिंह ने शानदार बल्लेबाजी दिखाई और अपनी टीम के लिए 165 रन जोड़े। लक्ष्य का पीछा करने करने उतरी जोरावर वॉरियर की टीम 229 रन ही बना पाई। दशमेश इलेवन ने 10 रन से मैच जीत लिया।
विज्ञापन

शानदान बल्लेबाजी दिखाते हुए 165 रन बनाने वाले रितिक सिंह को मैन ऑफ मैच चुना गया। मैच में मॉडल टाउन के शेरू सिंह ने कॉमेंट्री की। प्रतियोगिता में हरियाणा सिक्ख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी के वरिष्ठ सदस्य जोगा सिंह मुख्यातिथि रहे। वहीं, वरिष्ठ उपप्रधान एचएसजीएमसी गुरबीर सिंह, सुखविंद्र सिंह मंडेबर, विनर सिंह साहा, पंजाबी गायक मन्ना सिंह विशिष्ट अतिथि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यातिथि ने कहा कि हमें बच्चों को अपनी संस्कृति, सभ्यता व इतिहास की जानकारी देकर जोड़ना होगा। उन्होंने कहा कि युवाओं को नशे व अन्य सामाजिक बुराइयों से दूर रहने के लिए धार्मिक कार्यक्रमों में संलिप्त होना पड़ेगा। इससे वे ऊर्जावान बने रहेंगे। इस दौरान आयोजक परमजीत सिंह बब्बू, रमनदीप सिंह, गुरप्रीत सिंह नारंग, जितेंद्र सिंह भाटिया, वाटर मैन गोबिंद सिंह भाटिया, हरकीरत सिंह खुराना, पंजाबी महासभा जिलाध्यक्ष मलविंद्र सिंह, हरिंद्र सिंह सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed