फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Darshan Lal Kheda, who contested Jagadhari assembly election on a BSP ticket, expelled from party

Haryana: बसपा के टिकट पर जगाधरी विधानसभा का चुनाव लड़ने वाले दर्शन लाल खेड़ा पार्टी से निष्कासित, बोले...

Mon, 24 Feb 2025 11:57 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Mon, 24 Feb 2025 11:57 AM IST
सार

दर्शन लाल खेड़ा ने आरोप लगाते हुए कहा कि विस चुनाव के बाद बसपा के स्थानीय नेताओं ने अब तक जितनी भी बैठकें की उन सब में मुझे निमंत्रण नहीं दिया गया, यहां तक उनका कोई हाल जानने तक नहीं आया।

विज्ञापन
Darshan Lal Kheda, who contested Jagadhari assembly election on a BSP ticket, expelled from party
दर्शन लाल खेड़ा - फोटो : संवाद

विस्तार

यमुनानगर नगर परिषद के पूर्व चेयरमैन एवं जगाधरी से बसपा के रहे विस उम्मीदवार दर्शन लाल खेड़ा को बहुजन समाज पार्टी ने निष्कासित कर दिया है। इससे पहले वे भाजपा में थे। 15 सितंबर 2019 को उन्होंने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की थी, उसके बाद पांच जनवरी 2024 को उन्होंने भाजपा को भी छोड़ बसपा में शामिल हो गए थे। तब बसपा ने जगाधरी विधानसभा से उन्हें विधायक का टिकट देकर चुनाव में उतारा था। जिसमें वे हार गए थे।

विज्ञापन


लेकिन पांच माह बीत जाने के बाद अब उन्होंने बहुजन समाज पार्टी की सदस्यता से भी त्याग पत्र दे दिया है। दर्शन लाल खेड़ा 2005 से 2010 तक नगर परिषद के प्रधान के पद पर भी रहे। उधर, बहुजन समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष राहुल फिरोजपुर ने दर्शन लाल खेड़ा को निष्कासित किए जाने की पुष्टि की है।
विज्ञापन


वहीं, दर्शन लाल खेड़ा ने आरोप लगाते हुए कहा कि विस चुनाव के बाद बसपा के स्थानीय नेताओं ने अब तक जितनी भी बैठकें की उन सब में मुझे निमंत्रण नहीं दिया गया, यहां तक उनका कोई हाल जानने तक नहीं आया। बसपा की तरफ से बार-बार मेरी अनदेखी किए जाने पर उन्होंने पार्टी को अलविदा कह दिया है। खेड़ा ने कहा वे नगर निगम के इस चुनाव में भाजपा के सभी पार्षद प्रत्याशियों के समर्थन में प्रचार करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed