फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Dark clouds are gathering due to the change in weather, chances of rain

Yamuna Nagar News: मौसम की अंगड़ाई से काली घटा रही छाई, बारिश के आसार

Sun, 15 Sep 2024 03:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 15 Sep 2024 03:18 AM IST
विज्ञापन
Dark clouds are gathering due to the change in weather, chances of rain
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


यमुनानगर। दो दिन बारिश से जिले के मौसम में भारी अंतर आया है। इससे पहले जहां गर्मी व उमस से लोगों को परेशानी हो रही थी। वहीं, शनिवार को मौसम में ठंड रही। इस दौरान तड़के तक बारिश हुई और फिर थम गई। लेकिन पूरा दिन घने बादल छाए रहे। वहीं, दोपहर को बूंदाबांदी हुई। इसके साथ ठंडी हवा चली।
बारिश के बाद तापमान में छह से सात डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आई है। रात को गुलाबी ठंडक का एहसास हो रहा है। मौसम विभाग ने दो दिन तेज बारिश का पूर्वानुमान जताया है। बारिश से ठंडक में वृद्धि होगी और पारा करीब दो डिग्री और लुढक सकता है।
विज्ञापन

पिछले सप्ताह की तुलना में शनिवार को तापमान में सात डिग्री सेल्सियस की कमी रही। न्यूनतम तापमान गर्मी के दौरान अब तक के सबसे कम रहा। इस दौरान अधिकतम तापमान 27.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान 22.1 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। पिछले सप्ताह जिले का अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री सेल्सियस था।
विज्ञापन
विज्ञापन

वीरवार से तापमान में कमी देखने को मिली रही है। इससे लोगों को गर्मी व उमस से भारी राहत मिली। इस दौरान सुबह शाम गुलाबी ठंड का एहसास हुआ और मौसम खुशनुमा हो गया। इस दौरान धूप न निकलने से हवा में भी ठंडक रही। वीरवार को अधिकतम तापमान 27.6 डिग्री सेल्सियस डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। न्यूनतम तापमान 22.1 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।

वहीं, छह किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चली और हवा में नमी की मात्रा 86 प्रतिशत रही। मौसम का बदला यह मिजाज लोगों को खूब रास रहा है। जिला कृषि उपनिदेशक डॉ. आदित्य डबास ने बताया कि अभी कुछ दिन मौसम परिवर्तनशील रहेगा। जिले में अच्छी होने बारिश की संभावना है। इसके लिए किसानों को एडवाइजरी जारी की गई है। किसानों को खेतों में निकासी के प्रबंध करने की हिदायतें दी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed