फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   d

एफसीआई में नौकरी लगवाने के नाम पर दो लोगों से ठगे 15 लाख रुपये

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 11 Oct 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
d
एफसीआई में नौकरी के नाम पर तीन लोगों पर दो लोगों से 15 लाख रुपये ठगने का आरोप है। प्रभावित लोगों ने इसकी शिकायत एसपी को दी। एसपी ने मामले की जांच संबंधित थाना प्रभारियों को सौंपी है।
विज्ञापन

मुस्तफाबाद निवासी आशीष कुमार ने एसपी को दी शिकायत में बताया कि वर्ष 2018 में उसके साले राजीव गुप्ता की बेटी रिधिमा गर्ग नौकरी की तलाश में थी। फरवरी 2018 में एक दिन वह मुस्तफाबाद के ही एक व्यक्ति के घर बैठा हुआ था। तभी वहां पर उस व्यक्ति का मामा अपने साले के साथ पहुंचा और बातचीत करने लगे। तभी आरोपियों ने उसे कहा कि उनके कई नेताओं के साथ अच्छे राजनैतिक संबंध हैं। किसी को एफसीआई फूड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (भारतीय खाद्य निगम) में नौकरी चाहिए तो हम लगवा देंगे। लेकिन इसके लिए दस लाख रुपये देने पड़ेंगे। उसने आरोपियों के समक्ष अपनी भतीजी रिधिमा को नौकरी लगवाने की बात कही। 23 फरवरी 2018 से पांच जुलाई 2018 तक उसने आरोपियों को नौ लाख रुपये और अपनी भतीजी के दस्तावेज दे दिए। लेकिन काफी समय बीतने पर भी आरोपियों ने उसकी भतीजी की नौकरी नहीं लगवाई। उसने आरोपियों से अपने रुपये वापस मांगे तो आरोपियों ने 24 सितंबर 2018 को उसे सात लाख रुपये का एक चैक दिया। जो बाउंस हो गया। उसे फिर आरोपियों से अपने रुपये वापस मांगे तो आरोपियों ने उसे रुपये देने से मना कर दिया और दोबारा मांगने पर जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन

इसी तरह आरोपियों ने रादौर के बीड़ बलसुआ निवासी रामपाल से एफसीआई में नौकरी लगवाने के नाम पर सात लाख रुपये हड़प लिए। यहीं नहीं आरोपियों ने फर्जी तौर पर अथॉरिटी लेटर भी जारी कर दिया। लेकिन जब रामपाल वहां पहुंचा तो यह अथॉरिटी लेटर फर्जी पाया गया। रामपाल ने भी इसकी शिकायत पुलिस को दी है। एसपी कुलदीप गोयल का कहना है कि दोनों मामलों की जांच करवाई जा रही है। जांच के बाद पुलिस आगामी कार्रवाई करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed