फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Cyclothon will reach Radaur today

Yamuna Nagar News: आज रादौर में पहुंचेगी साइक्लोथॉन

Fri, 18 Apr 2025 02:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 18 Apr 2025 02:53 AM IST
विज्ञापन
Cyclothon will reach Radaur today
पार्थ गुप्ता। डीसी यमुनानगर।
यमुनानगर। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के आह्वान पर हरियाणा को नशा मुक्त बनाने के संकल्प के साथ साइक्लोथॉन साइकिल यात्रा 2.0 (साइकिल यात्रा) 18 अप्रैल को रादौर में शाम पांच बजे प्रवेश करेगी। यात्रा के स्वागत के लिए पूरे जिले में उत्साह और जोश का माहौल है। हजारों की संख्या में लोग पूरे जोश और उत्साह के साथ साइकिल यात्रा का स्वागत करने को उत्सुक हैं।
विज्ञापन

डीसी पार्थ गुप्ता ने बताया कि साइक्लोथॉन लाडवा से रादौर में प्रवेश करेगी, जहां एक भव्य समारोह का आयोजन किया जाएगा। रादौर में कैबिनेट मंत्री श्याम सिंह राणा त्रिवेणी चौक पर स्वागत करेंगे और फिर हरी झंडी दिखाकर आगे रवाना करेंगे। इसके बाद यात्रा का अगला पड़ाव दामला होगा, जहां राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज दामला में स्वागत समारोह व सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। यहां वरिष्ठ भाजपा नेता साइक्लोथॉन का स्वागत करेंगे और युवाओं को नशा छोड़ने व स्वस्थ जीवन अपनाने का संदेश देंगे। यहीं पर यात्रा का रात्रि ठहराव होगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि साइक्लोथॉन यात्रा 19 अप्रैल को प्रात: 8:30 बजे दामला से होती हुई पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस यमुनानगर पहुंचेगी, जहां पर यमुनानगर विधायक घनश्याम दास अरोड़ा साइकिल यात्रा के प्रतिभागियों का स्वागत करेंगे। संत निरंकारी भवन मॉडल टाउन, एम्बियंस रिजॉर्ट पार्किंग, समता योग आश्रम, राजकीय विद्यालय पंजेटों, पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस, गनौली विद्यालय से होते हुए पंचमुखी हनुमान मंदिर बसातियांवाला, शिव चौक व्यासपुर, जानकी विद्यालय मारवा कलां से होते हुए बाबा बंदा सिंह बहादुर चौक पर साइक्लोथॉन यात्रा शाम 4:30 बजे पहुंचेगी। इसके बाद नारायणगढ़ में प्रवेश करेगी। डीसी ने बताया कि इस यात्रा का उद्देश्य हरियाणा को नशा मुक्त बनाना है। हिसार से शुरू हुई यह साइक्लोथॉन पूरे राज्य में युवाओं को जोड़ते हुए एक सामाजिक परिवर्तन की अलख जगा रही है। वीरवार दोपहर तक जिले में बड़ी संख्या में लोगों ने इस साइक्लोथॉन के लिए पंजीकरण कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बॉक्स:
नामी खिलाड़ी होंगे साइक्लोथॉन में शामिल :
जिला खेल अधिकारी शिल्पा गुप्ता ने बताया कि अर्जुन अवार्डी, भीम अवार्डी, मेजर ध्यानचंद अवार्डी व द्रोणाचार्य अवार्डी खिलाड़ी भी साइक्लोथॉन का हिस्सा बनेंगे व ड्रग फ्री हरियाणा का संदेश देंगे। साइक्लोथॉन के लिए जिला प्रशासन के दिशा-निर्देशन में तैयारी की गई है। जिले के नामी खिलाड़ियों को साइक्लोथॉन में आमंत्रित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed