फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Cyclist dies due to car collision

Yamuna Nagar News: कार की टक्कर से साइकिल सवार की मौत

Sat, 14 Sep 2024 06:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sat, 14 Sep 2024 06:37 AM IST
विज्ञापन
Cyclist dies due to car collision
बूड़िया। शहजादपुर पांसरा मार्ग पर भोगपुर गांव के पास कार की टक्कर से साइकिल सवार व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान भोगपुर निवासी 52 वर्षीय शिव कुमार के रूप में हुई। बूड़िया थाना पुलिस ने शिकायत पर कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

भोगपुर गांव निवासी रवि कुमार ने पुलिस को दी कि उसके चाचा 52 वर्षीय शिव कुमार शिव ज्योति प्लाईवुड फैक्ट्री भोगपुर में मजदूरी करते थे। वीरवार शाम को उसके चाचा फैक्ट्री से काम खत्म कर साइकिल पर घर लौट रहे थे। फैक्ट्री से थोड़ा आगे पहुंचने पर एक तेज रफ्तार कार चालक ने उनकी साइकिल को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से उसके चाचा साइकिल सहित नीचे गिर गए और उनके सिर में गंभीर चोट लगी। राहगीरों की मदद से वह तुरंत चाचा को सिविल अस्पताल ले गया। जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बूड़िया थाना प्रभारी जसबीर का कहना है कि आरोपी कार चालक पर केस दर्जकर लिया है। मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed