फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Cyber thugs withdraw Rs 2.29 lakh from woman's account by asking OTP

ओटीपी पूछ कर साइबर ठगों ने महिला के अकाउंट से निकाले 2.29 लाख रुपये

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 17 Feb 2022 01:37 AM IST
विज्ञापन
Cyber thugs withdraw Rs 2.29 lakh from woman's account by asking OTP
यमुनानगर। साइबर ठगों ने महिला के मोबाइल पर आया ओटीपी पूछ कर उसके अकाउंट से दो लाख 29 हजार रुपये निकाल लिए। घटना करीब दो माह पहले की है। पुलिस ने मामले की जांच के बाद देर शाम अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

चोपड़ा गार्डन कॉलोनी निवासी गुरदर्शन कौर ने गांधी नगर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका यूनियन बैंक में खाता है। 11 दिसंबर 2021 को उसके मोबाइल पर एक व्यक्ति का फोन आया। आरोपी ने खुद का बैंक का अधिकारी बताते हुए खाता अपडेट करने की बात कही। इसके बाद आरोपी ने उसे अपनी बातों में उलझा लिया। बाद में आरोपी ने उसके मोबाइल पर एक संदेश भेजा। संदेश में ओटीपी आया हुआ था। आरोपी ने उसका बैंक अकाउंट अपडेट करने की बात कहकर उससे ओटीपी ले लिया। उसने आरोपी पर विश्वास करके उसके मोबाइल पर आया ओटीपी बता दिया। तभी उसके मोबाइल पर उसके अकाउंट से पैसे कटने का संदेश आया। महिला ने बताया कि आरोपी ने उसके अकाउंट से दो लाख 29 हजार रुपये दूसरे अकाउंट में ट्रांसफर कर लिए। मैसेज देख कर वह हैरान रह गई। उसने बैंक पहुंचकर इस बार अधिकारियों से बात की। बाद में उसने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद देर शाम अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। गांधी नगर थाना प्रभारी सुभाष का कहना है कि अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed