फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Cyber criminal withdrawn 47700 rupees from youth's account

साइबर ठगों ने युवक के खाते से उड़ाए 47700 रुपये

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 24 Sep 2021 02:20 AM IST
विज्ञापन
Cyber criminal withdrawn  47700 rupees from youth's account
साइबर ठगों ने साढौरा निवासी मुकुल के खाते से 47 हजार 700 रुपये निकाल लिए। घटना तब हुई जब पीड़ित ने गूगल से लिए गए बैंक के नंबर पर संपर्क किया, तभी आरोपी ठग ने उससे खाते की डिटेल लेकर रुपये निकाल लिए। शिकायत के आधार पर साढौरा थाना पुलिस केस दर्ज कर जांच कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में मुकुल ने बताया कि एसबीआई की शाखा में उसका खाता है। बुधवार सुबह करीब दस बजे उसे अपने दोस्त के खाते में नौ हजार रुपये ट्रांसफर करने थे। पेटीएम एप से रकम ट्रांसफर करनी चाही तो ट्रांजेक्शन फेल होने का संदेश मिला। जबकि खाते से नौ हजार रुपये कट गए। इसका पता करने के लिए गूगल से एसबीआई कस्टमर केयर का नंबर सर्च किया। नंबर पर बात करने के दौरान आरोपी ने उसका खाता और मोबाइल नंबर मांगा। जिसके बाद उसके खाते से 38 हजार 700 ट्रांसफर हो गए। उसने आरोपी को न तो कोई ओटीपी और न ही कोई पिन बताया। इस तरह साइबर ठग ने चंद ही मिनटों में उसके खाते से दो बार में 47 हजार 700 रुपये निकाल लिए। साढौरा थाना प्रभारी दीदार सिंह ने बताया कि मुकुल की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया गया है। जल्द आरोपी का पता कर उसे गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed