रादौर। सफल पैलेस में एसडीएम ने क्षेत्र के दुकानदारों के प्रतिनिधियों की एक बैठक ली। बैठक मेें एसडीएम पूजा चावंरियां ने दुकानदारों को लॉकडाउन 3 के तहत अपनी दुकानें खोलने बारे सरकार द्वारा दिये गए दिशा निर्देशों के बारे में अवगत कराया। बैठक में शहर व गांव के दुकानदारों की सहमति से जरूरी सामान की दुकानें खोलने का समय सुबह 8 से दोपहर 2 बजे तक निर्धारित किया गया। वहीं गैर जरूरी दुकानों के खुलने का समय दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक निर्धारित किया गया। इस दौरान दुकानदारों को अपनी दुकानों पर मास्क व ग्लब्स पहनना अनिवार्य होगा। वहीं दुकानों पर सामान खरीदने वाले ग्राहकों को भी मास्क पहनकर और सामाजिक दूरी की पालना करनी होगी। इस अवसर पर डीएसपी रादौर कुशलपाल राणा, थाना रादौर प्रभारी संदीप कुमार, कानूनगो सतीश गोयल, संजीव शर्मा, अशोक गुंबर, मुकेश अरोडा मक्की, राजकुमार शर्मा, अमित कांबोज, अशोक आहुजा, दीपक उपनेजा आदि मौजूद रहे।