फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Customer absconded after stealing cash from shop's cashbox

Yamuna Nagar News: दुकान के गल्ले से नकदी चुराकर ग्राहक फरार

Tue, 04 Jun 2024 05:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 04 Jun 2024 05:25 AM IST
विज्ञापन
Customer absconded after stealing cash from shop's cashbox
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। गांधी नगर थाना क्षेत्र के कैंप बाजार में दुकान पर सामान लेने के लिए आए व्यक्ति ने गल्ले से 95 हजार 200 रुपये चोरी कर लिए। दुकानदार जब गोदाम से सामान लेकर दुकान पर आया तो वहां से व्यक्ति गायब मिला। पुलिस ने दुकानदार की शिकायत पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
जम्मू कालोनी निवासी श्रीराम ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी कैंप बाजार में सीमेंट व सरिया की दुकान है। उनकी दुकान पर लैंटर का सरिया बांधने वाली तार व लोहे की प्लेटों में लगने टेप लेने के लिए एक व्यक्ति आया। इस दौरान वह सामान लेकर चला गया। कुछ देर बाद आरोपी व्यक्ति फिर से दुकान पर आया और उससे लैंटर का सरिया बांधने की तार मांगी।
विज्ञापन

जब तार लेने के लिए गोदाम में गया। जब वह तार लेकर वापस लौटा तो वह व्यक्ति वहां से गायब मिला। जांच करने पर गल्ले से 95 हजार 200 रुपये भी गायब मिले। उसने आरोप लगाया कि उसी व्यक्ति ने उसके गल्ले से पैसे चोरी किए हैं। उसने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed