फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Crowds of people gathered to get Happy Cards

Yamuna Nagar News: हैप्पी कार्ड लेने के लिए उमड़ी लोगों की भीड़

Mon, 15 Jul 2024 03:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 15 Jul 2024 03:37 AM IST
विज्ञापन
Crowds of people gathered to get Happy Cards
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। जिले में हैप्पी कार्ड वितरण चार खंडों में भी शुरू हो चुका है, बावजूद इसके यमुनानगर बस स्टैंड पर कार्ड लेने वाले कम नहीं हो पाए हैं। यहां कार्ड लेने के लिए रोज लोगों की भीड़ बढ़ रही है। ये देख शहर के साथ खंडों में भी छुट्टी के दिन भी हैप्पी कार्ड दिए जाने लगे हैं। इसका पता लगने पर रविवार को यमुनानगर बस स्टैंड 150 लोग पहुंचे।
हैप्पी कार्ड वितरण के नोडल अधिकारी प्रताप सिंह ने बताया कि रादौर, बिलासपुर, छछरौली, प्रतापनगर के बस अड्डों पर भी हैप्पी कार्ड दिए जा रहे हैं। जहां कार्ड वितरण के लिए टीमें गठित कर काउंटर लगे हैं। संबंधित खंड से योजना के पात्रों को हैप्पी कार्ड लेने के लिए यमुनानगर बस स्टैंड आने की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन

वह अपने खंड के बस अड्डे से कार्ड ले सकते हैं। चारों खंडों सहित शहर में यमुनानगर बस स्टैंड पर कार्य दिवस के साथ शनिवार व रविवार के अवकाश के दिन भी कार्ड लिए जा सकते हैं। शनिवार व रविवार को भी यह कार्ड वितरण जारी रहेगा। अभी तक हैप्पी कार्ड के लिए 45 हजार आवेदन आए हैं, जिनमें 25 हजार को कार्ड दिए जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुफ्त सफर के लिए काटने पड़ रहे चक्कर
यमुनानगर बस स्टैंड पहुंचे इंदिरा कॉलोनी निवासी विनित कुमार ने बताया कि वह अपना व परिवार के सदस्यों के हैप्पी कार्ड लेने आए हैं। उनका यह चौथा चक्कर है, जिसमें अभी तक 150 रुपये भी खर्च हो चुके हैं। इसी तरह विश्वकर्मा कॉलोनी पीयूष ने बताया कि कार्ड के लिए दूसरा चक्कर है। अप्रैल में कार्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन किया था, पर अभी तक नहीं मिल पाया है। बैंक कॉलोनी के गोल्डी ने बताया कि कार्ड के लिए दूसरा चक्कर है। एक दिन पहले फोन आया तो बस स्टैंड कार्ड लेने की लाइन में हूं।

ये है योजना
हरियाणा अंत्योदय परिवार परिवहन योजना (हैप्पी) में एक लाख या इससे कम वार्षिक आय वाले परिवारों के सदस्य पात्र हैं। इन्हें हरियाणा रोडवेज से हैप्पी कार्ड दिए जा रहे हैं, जिसे दिखाकर वह रोडवेज बसों में एक साल में एक हजार किमी तक निशुल्क सफर कर पाएंगे। कार्ड के लिए रोडवेज को 50 रुपये की फीस देनी है। योजना के तहत आवेदन किसी भी सीएससी से किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed