फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Crowds of devotees gathered for the satsang, two girls were married.

Yamuna Nagar News: सत्संग में जुटी श्रद्धालुओं की भीड़, दो कन्याओं का विवाह संपन्न

Mon, 06 Apr 2026 01:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 06 Apr 2026 01:34 AM IST
विज्ञापन
Crowds of devotees gathered for the satsang, two girls were married.
कपालमोचन ​स्थित श्री गुरु रविदास मंदिर में सत्संग सुनते श्रद्धालु। आयोजक
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

व्यासपुर। श्री गुरु रविदास मंदिर डेरा बाबा लाल दास में रविवार को धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम मंदिर के महंत निर्मल दास महाराज की देखरेख में हुआ। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर सत्संग का आनंद लिया। कार्यक्रम में समाज की दो जरूरतमंद कन्याओं का विवाह पूरे रीति-रिवाज और धार्मिक परंपराओं के अनुसार संपन्न कराया गया।
मंदिर सभा के सहयोग से आयोजित विवाह समारोह में सभी रस्म विधिवत पूरी की गईं। सामूहिक विवाह में यमुनानगर के रामपुरा की माया का विवाह गांव केसरी के सुनील व सीमा का विवाह बरौली के अजय के साथ संपन्न हुआ। नवविवाहित जोड़ों को महंत निर्मल दास व उपस्थित गणमान्य लोगों ने आशीर्वाद देकर उनके सुखद एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन

निर्मल दास महाराज ने कहा कि संत गुरु रविदास ने समाज को समानता और भाईचारे का संदेश दिया। गुरु रविदास जी ने हमेशा समाज को अज्ञान के अंधकार से निकाल कर ज्ञान के प्रकाश की ओर ले जाने का कार्य किया। उन्होंने सभी वर्गों को समान अधिकार देकर आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। आज हमें उनके बताए मार्ग पर चलकर समाज में एकता और सद्भाव को मजबूत करना चाहिए। कन्याओं के विवाह जैसे पुण्य कार्य समाज में सकारात्मक संदेश देते हैं और हमें ऐसे कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए। कार्यक्रम के दौरान भजन-कीर्तन व सत्संग का भी आयोजन हुआ, जिससे वातावरण भक्तिमय बना रहा। इस मौके पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इस मौके पर अमरनाथ ज्ञासड़ा, रमेश कुमार, इंद्र पाल, अमर सिंह, फूल चंद सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

कपालमोचन स्थित श्री गुरु रविदास मंदिर में सत्संग सुनते श्रद्धालु। आयोजक

कपालमोचन स्थित श्री गुरु रविदास मंदिर में सत्संग सुनते श्रद्धालु। आयोजक

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed