फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Crowds of devotees gathered for the Aarti, cheers resounded

Yamuna Nagar News: आरती में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, गूंजे जयकारे

Sun, 05 Jan 2025 11:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 05 Jan 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
Crowds of devotees gathered for the Aarti, cheers resounded
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जगाधरी। भगवती मानव कल्याण संगठन एवं पंचज्योति शक्ति तीर्थ सिद्धाश्रम ट्रस्ट की ओर से मासिक आरती कार्यक्रम करवाया गया। मासिक महाआरती भटली स्थित प्राचीन शिव मंदिर में हुई। कार्यक्रम की शुरुआत मां भगवती व गुरु के जयकारे से किया गया। कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से साधनाक्रम कर दिव्य महाआरती की।
समापन पर भगवती मानव कल्याण संगठन के प्रदेश प्रभारी रणधीर सिहं ने कहा कि स्वयं को सामर्थ्यवान बनाओ और नशे व मांसाहार से मुक्त होकर चरित्रवान, धर्मवान बनो। भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप कलेसर ने कहा कि बच्चों के प्रति हर माता-पिता के तीन कर्त्तव्य हैं। अच्छी शिक्षा, अच्छा स्वास्थ्य और धर्माचरण हैं। बच्चों को संस्कारवान, धर्मवान, कर्मवान बनाने के लिए दिन-रात एक कर दो।
विज्ञापन

उन्हें सूर्योदय से पहले उठाओ, स्नान व पूजा-पाठ के लिए प्रेरित करो, योग सिखाओ। प्रदेशाध्यक्ष राजेंद्र मेहता ने बताया कि द्विदिवसीय शक्ति चेतना जनजागरण शिविर आठ व नौ फरवरी को डिंड़ौरी जिला, मध्यप्रदेश में होगा। जिसमें गुरु शक्तिपुत्र महाराज पस्थित रहेगें। इस दौरान जिलाध्यक्ष कृष्ण त्यागी, रण सिंह, जोगिंद्र कांबोज, राजेंद्र भटली, डाॅ. नितेश चोपड़ा, जोहरी लाल, राजेश बुबका, दीवान मंधार, सोम नाथ सैनी, यशपाल फौजी, गुरमेज सैनी, सुभाष, संजीव हरनौली, रमेश बक्करवाला आदि उपस्थित रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed