फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Crowds are increasing in the market, problems are arising due to dirt

Yamuna Nagar News: बाजार में बढ़ रही भीड़, गंदगी से हो रही परेशानी

Fri, 18 Oct 2024 01:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 18 Oct 2024 01:38 AM IST
विज्ञापन
Crowds are increasing in the market, problems are arising due to dirt
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जगाधरी। त्योहारों के चलते बाजार में खूब रौनक है। सुबह शाम भीड़ देखने को मिल रही है। बाजार में ग्राहक होने से जहां दुकानदारों व व्यापारियों में उत्साह है। वहीं, दूसरी तरफ लचर व्यवस्था के कारण निराशा और रोष है। बाजार में भीड़ बढ़ने के साथ गंदगी भी बढ़ गई है, लेकिन सफाई व्यवस्था पूरी तरह ठप नजर आ रही है।
बाजार में कूड़े कचरे के ढेर लगे हैं। गंदगी के कारण भयंकर बदबू उठ रही है, जिससे दुकानदारों के साथ यहां आने वाले लोगों को दिक्कत हो रही है। नगर निगम शहर में सफाई व्यवस्था दुरुस्त होने का दावा करता है, लेकिन हकीकत यह है कि निगम कार्यालय के सामने ही सफाई व्यवस्था शून्य है और गंदगी फैली हुई है। इससे लोगों को काफी परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

यह हालात तब है कि जब निवर्तमान वरिष्ठ उपमहापौर प्रवीण शर्मा उर्फ पन्नी का यह वार्ड है। लोगों ने नगरनिगम अधिकारियों से शिकायत भी की, बावजूद इसके कोई समाधान नहीं हुआ। जगाधरी नगर निगम कार्यालय के सामने स्थित झंडा चौक बाजार में गंदगी फैली हुई। एक तरफ जहां सड़क किनारे कूड़े का ढेर लगा हुआ है। वहीं, यहां से निकाल रहा नाला भी जाम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पानी नाले से ओवरफ्लो होकर सड़क पर बहता है। इस पर लोग यहां आने से परहेज करते हैं और इससे दुकानदारों को नुकसान हो रहा है। दुकानदारों का कहना है कि त्योहार के दिनों में ही बाजार में रौनक होती है और इन दिनों ही अच्छा व्यापार होता है। परंतु ऐसे हालात में लोग यहां आने से परहेज करते हैं। लावारिस पशु बाजार में चरते रहते हैं, जिससे हादसे का भय बना रहता है। लोग बच्चों को लेकर यहां नहीं आते हैं।
व्यापारी रोहित ने कहा कि बाजार में गंदगी होने के कारण काफी परेशानी होती है। गंदगी के कारण यहां पर लावारिस पशु घूमते रहते हैं। कई बार पशु हिंसक हो जाते हैं। सामान लेकर जाते लोगों के पीछे पशु दौड़ पड़ते हैं। जिससे लोगों के साथ दुकानदारों को भी भय बना रहता है। कर्मचारी कभी-कभी कचरा उठाने आते हैं। जिससे कचरा नाले में गिरता है और नाला जाम हो जाती है। समस्या का स्थायी समाधान किया जाए।
जितेंद्र कुमार ने बताया कि जगाधरी का यह पुराना बाजार है, जहां रोजाना हजारों लोगों का आना होता है। परंतु यहां पर नियमित रूप से सफाई कर्मचारी नहीं आते हैं। कई-कई दिन कचरा पड़ा और सड़ता रहता है। जिससे भयंकर दुर्गंध उठती है। वहीं, लावारिस पशु यह कचरा इधर उधर फैला देते हैं। यदि नियमित रूप से सफाई हो और कचरे फेंकने की उचित व्यवस्था की जाए तो समाधान हो सकता है। निगम अधिकारी इस तरफ ध्यान नहीं देते हैं।

बाजार में नियमित रूप से सफाई की जाती है। कुछ दिन पहले उठाने के लिए ट्रॉलियां नहीं थी। टेंडर होने के बाद अब ट्रॉलियां आ गई हैं। नियमित रूप से सफाई की जाती है। सप्ताह में नाले की भी सफाई होती है। सुबह बाजार का निरीक्षण करूंगा। यदि कहीं समस्या हुई तो समाधान किया जाएगा। - अमित कांबोज, नगर निगम सफाई निरीक्षक, जगाधरी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed