फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   crossing the limits of animal cruelty

Yamuna Nagar News: गोवंशों को खेत में बने जर्जर मकान में बंद कर छोड़ा, भूख-प्यास से तड़पकर 12 ने दम तोड़ा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 31 May 2024 06:10 AM IST
विज्ञापन
crossing the limits of animal cruelty
बिलासपुर/ यमुनानगर। तीर्थराज कपालमोचन में बुधवार की शाम दिल को झकझोर कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां शरारती तत्वों ने क्रूरता की सारी हदें पार कर दीं। उन्होंने सड़कों पर घूम रहे लावारिस गोवंशों को खाली कमरे में बंद कर दिया, जिससे भूख-प्यास से तड़पकर 12 गोवंशों ने दम तोड़ दिया। इसके बारे में लोगों को तब पता चला, जब कमरे के अंदर से बदबू आने लगी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जेसीबी की मदद दीवार तोड़कर बंद कमरों से गोवंशों को बाहर निकाला। इसके बाद ग्रामीणों की मदद से उन्हें गड्ढे में दबाया गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, शरारती तत्वों ने कपाल मोचन क्षेत्र में विचरण करने वाले 12 लावारिस गोवंशों को पकड़ कर गन्ना क्रशर सेंटर के समीप पाबनी गांव के एक व्यक्ति के खाली पड़े जर्जर मकान में बंद कर दिया। बुधवार को कमरे से आ रही दुर्गंध के बाद ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जेसीबी मंगाकर कमरे की दीवार तुड़वाई तो अंदर 12 गोवंश मृत मिले। आशंका जताई जा रही है कि तीन-चार दिन पहले उन्हें शरारती तत्वों ने कमरे में बंद कर दिया, जिससे भूख प्यास से व्याकुल होकर गोवंशों ने दम तोड़ दिया। मामला उजागर होने के बाद पुलिस के अलावा पशुपालन विभाग की टीम और गो रक्षक संगठन के सदस्य मौके पर पहुंचे। लोगों ने घटना पर रोष जताते हुए आवश्यक कार्रवाई की मांग उठाई, हालांकि किसी ग्रामीण ने लिखित शिकायत नहीं दी। वहीं आरोपियों के संबंध में भी फिलहाल कोई जानकारी नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

बिलासपुर एसडीएम देवेंद्र कौशिक का कहना है कि वह इस मामले की जांच कराएंगे। उल्लेखनीय है तीर्थराज कपाल मोचन में कार्तिक पूर्णिमा पर राज्यस्तरीय मेले का आयोजन होता है। वहीं धार्मिक स्थल होने के नाते लोग पितरों की शांति व मोक्ष की कामना के लिए स्नान पिंडदान करने के लिए भी आते हैं। ऐसे में इस तरह की घटनाओं से लोगों में आक्रोश है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed