{"_id":"66b92eb0e11583f29d03fe46","slug":"crops-were-destroyed-due-to-water-many-villages-lost-connectivity-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1018-123647-2024-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: पानी की भेंट चढ़ी फसलें, कई गांवों का संपर्क टूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: पानी की भेंट चढ़ी फसलें, कई गांवों का संपर्क टूटा
Mon, 12 Aug 2024 03:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Mon, 12 Aug 2024 03:05 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
साढौरा (यमुनानगर)। पहाड़ी क्षेत्र में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के पानी की समुचित निकासी न होने के कारण कई गांवों में जलभराव हो गया। इससे श्मशान घाट के नजदीक कोटला मार्ग पर अधिक जलभराव होने से कई गांवों का आपसी संपर्क टूट गया तथा पानी फिर से हल्ला नई टोली, कच्चा किला, शिव कॉलोनी व मोहल्ला वास्तियान की गलियों में जलभराव होने से लोगों के घरों में घुस गया। जिससे लोगों को घरेलू सामान खराब हो गया।
एसएचओ अनिल राणा ने लोगों की मदद से पीड़ितों को ट्रैक्टर-ट्राली के जरिए घर का सामान निकालकर सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया। पीड़ित लोगों का कहना है कि प्रशासन द्वारा नकटी नदी का प्रवाह क्षेत्र घटाकर तटबंध बनाने के दौरान ही बड़ी पुलिया बनाकर पानी की समुचित निकासी की व्यवस्था करनी चाहिए थी।
पहाड़ी क्षेत्र में हुई मूसलाधार बारिश के कारण कई घरों में पानी घुसने से घरेलू सामान खराब हो गया था। उस समय प्रशासन ने तटबंध के पास बनी पुलिया को जेसीबी मशीन से खोदकर बरसाती पानी का रुख कस्बे की बजाए नकटी नदी के प्रवाह क्षेत्र की तरफ कर दिया था। बरसाती पानी का रुख नकटी नदी में होने से लोगों ने राहत की सांस महसूस की।
विज्ञापन
रविवार की सुबह 10 बजे अचानक श्मशान घाट के पास कोटला मार्ग पर दोबारा से जलस्तर बढ़ना शुरू हो गया। कस्बे अमित सेतिया, दिलावर हुसैन व मंगत राम सैनी ने बताया कि प्रशासन ने जिस समय नकटी नदी पर तटबंध बनाने का कार्य शुरू किया था।
अचानक जलस्तर बढ़ने से कोटला मार्ग पूरी तरह से बाधित हो गया। इससे कई गांवों का आपसी संपर्क टूट गया। यह बरसाती पानी बीईओ कार्यालय, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, जलापूर्ति विभाग का नलकूप व श्मशान घाट के अलावा आसपास बने मकानों व दुकानों में घुसा है। मोहल्ला नई टोली, मोहल्ला कच्चा किला, मोहल्ला वास्तियान व शिव कॉलोनी की गलियों व घरों में जलभराव होने के कारण कई लोगों के घरों व दुकानों का सामान खराब हो गया। गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी प्रधान सुरजीत सिंह ने बताया कि पीडि़त परिवारों की सहायता के लिए गुरुद्वारा के हाल कमरे में रहने की व्यवस्था करने के अलावा खाने पीने का इंतजाम किया गया है।
दो जगह तटबंध तोड़कर कराई जलनिकासी
कस्बे के कई मोहल्लों व खेतों में भरे पानी की निकासी करवाने के लिए बिलासपुर के एसडीएम देवेन्द्र शर्मा के आदेशों पर नकटी नदी के तटबंध को स्टेडियम व नए पुल के पास तोड़ दिया गया। इस पर पानी तेज बहाव के साथ नदी में जाना शुरु हो गया। उम्मीद की जा रही है कि सुबह तक मोहल्लों में जमा पानी उतर जाएगा। चेयरपर्सन शालिनी शर्मा ने बताया कि तटबंध बनाए जाने के दौरान भी उन्होंने तटबंध गलत तरीके से बनाए जाने पर प्रशासन के समक्ष सवाल उठाए थे। सिंचाई विभाग ने अपनी मनमानी करते हुए तटबंध बनाया।