फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   crop burned in fire

बिजली की तार टकराने से निकली चिंगारी, फसल में लगी आग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 08 Mar 2021 02:46 AM IST
विज्ञापन
crop burned  in fire
कस्बे के गांव छोटाबांस में बकाना रोड पर बिजली की तार टकराने पर निकली चिंगारी से रविवार को खेत में तैयार खड़ी गन्ने की फसल में आग लग गई। कुछ ही देर में तीन एकड़ में लगी फसल जलकर नष्ट हो गई। आग की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया। हवा तेज होने कारण आग ने भीषण रूप ले लिया और ये फैलती चली गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे दमकल कर्मचारियों ने दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

किसान रेशम सिंह ग्रेवाल व मलखान सिंह ग्रेवाल ने बताया कि वह छोटाबांस मेें बकाना रोड पर खेती करते हैं। रविवार दोपहर को करीब डेढ़ बजे बिजली की ढीली तार के टकराने से निकली चिंगारी उनके खेत में गिर गई। इससे गन्ने की फसल में आग लग गई। इससे पहले वे कुछ कर पाते तेज हवा के कारण आग बढ़ती गई। शोर सुनकर ग्रामीण एकत्र हुए और आग पर काबू पाने का प्रयास किया। लेकिन आग फैलती जा रही थी। लोगों ने इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी। फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियों ने दो घंटे में आग पर काबू पाया। पीड़ित ने बताया कि ढीली तार के कसाव के लिए विभाग से कई बार कहा जा चुका है पर इस ओर ध्यान नहीं दिया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि विभाग की लापरवाही के कारण ही उनके खेत में आग लगी है।
विज्ञापन

नियमित दमकल गाड़ी की कर चुके हैं मांग
किसान दो महीने पहले भी ढीले तारों की समस्या को लेकर पूर्व राज्यमंत्री कर्णदेव कांबोज से मिले थे। पूर्व मंत्री ने डीसी से मिलकर क्षेत्र में दमकल विभाग की गाड़ी व कर्मचारी नियुक्त करने की मांग की थी। इसके बाद डीसी ने एक गाड़ी खड़ी करने के आदेश दिए थे। ये गाड़ी रादौर बस स्टैंड के पास खड़ी रहती थी। रविवार सुबह यह गाड़ी यमुनानगर बुला ली गई थी। हादसे के दौरान क्षेत्र में दमकल विभाग की गाड़ी न होने के कारण अधिक नुकसान हुआ। सूचना पर जिला मुख्यालय से गाड़ी भेजी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed