फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Criminals were called from Haridwar to commit a big crime

Yamuna Nagar News: बड़ी वारदात करने के लिए हरिद्वार से बुलाए थे अपराधी

Sat, 05 Jul 2025 01:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sat, 05 Jul 2025 01:14 AM IST
विज्ञापन
Criminals were called from Haridwar to commit a big crime
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। गन्ने के खेत में वीरवार देर शाम तक जिन चार बदमाशों को पुलिस टीमों ने दबोचा है। वह अंतरराज्यीय का कुख्यात बाबा गैंग निकला। इस गैंग की उत्तराखंड और उत्तर पुलिस को काफी समय से तलाश थी। जो अब यमुनानगर में एंट्री कर किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने वाला था। गैंग को वारदात के लिए यमुनानगर बुलाने वाले हरनौल के मोहित और दो बदमाशों की तलाश की जा रही है.
पकड़े गए बदमाशों में बाबा गैंग का सरगना हरिद्वार के गांव मुंडला निवासी जसबीर सिंह उर्फ टोनू भी शामिल है। उस पर गैंगस्टर एक्ट, हत्या का प्रयास सहित 14 केस दर्ज हैं। वहां 2024 में जेल से बेल पर बाहर आया था। बाकी अन्य की पहचान जिला हरिद्वार के कस्बा लंढौरा निवासी शाह मोहम्मद, भगवानपुर निवासी 17 वर्षीय किशोर व उत्तर प्रदेश के जिला सहारनपुर के गांव मझोल निवासी शिवम के तौर पर हुई, जबकि इनके दो साथी सहित तीसरा युवक भी फरार हैं।
विज्ञापन

शिवम पर भी चार केस हत्या का प्रयास व आर्म्स एक्ट के दर्ज हैं। बदमाशों से एक देसी कट्टा व चार कारतूस के अलावा भाजपा का झंडा लगी एंडेवर कार भी बरामद की है। पुलिस ने सभी बदमाशों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से पूछताछ के लिए दो दिन का पुलिस रिमांड मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस की गिरफ्त में बदमाशों से प्रारंभिक पूछताछ में बड़ी बात ये निकल कर सामने आई है, जब वे सभी उत्तर प्रदेश से यमुनानगर के लिए चले थे। तब उन्होंने पुलिस से बचने के लिए अपनी इंडेवर कार पर आगे की तरफ भाजपा का झंडा लगा लिया था। क्योंकि भाजपा सरकार में सत्ता में है, तो ऐसे में पुलिस कम ही रोकेगी। जब वे सभी हरनौल नाके के पास पहुंचे तभी पुलिस ने उत्तराखंड की गाड़ी देखकर पूछताछ के लिए रोक लिया।
बचने के लिए गन्ने के खेत में छिपे
बदमाशों ने पुलिस को गाड़ी चढ़ा कर भागने का प्रयास करते हुए कार को दौड़ा लिया। इस पर पुलिस का शक और यकीन में हो गया। इसके बाद कंट्रोल रूम के माध्यम से मौके पर थाना छप्पर पुलिस, सीआईए वन व टू टीमों को बुला लिया गया। इसके बाद सभी आरोपी पुलिस से बचने के लिए गन्ने के खेत में छिप गए। बदमाशों पर असलहा होने के चलते पुलिस ने एक व दो हवाई फायर किए। इसके बाद चार आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए, बाकी अन्य दो साथी भाग गए, जिनकी पहचान भी हो चुकी है जिसका पुलिस शनिवार व रविवार को खुलासा करेगी। बदमाशों को वारदात को अंजाम देने के लिए मोहित नाम के युवक ने हरनौल बुलाया था। उसकी भी तलाश पुलिस कर रही है।

चारों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया गया है। उनसे असलहा भी बरामद किया गया है। बदमाश यमुनानगर में कहां वारदात को अंजाम देने वाले थे, इसका खुलासा मोहित के पकड़े जाने के बाद होगा।मोहित ने इन बदमाशों को बुलाया था। - राजेश कुमार, डीएसपी यमुनानगर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed