{"_id":"67856669ada9ea3116083738","slug":"criminals-posed-as-friends-and-duped-rs-170-lakh-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1019-131490-2025-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: अपराधियों ने दोस्त बन 1.70 लाख ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: अपराधियों ने दोस्त बन 1.70 लाख ठगे
Tue, 14 Jan 2025 12:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Tue, 14 Jan 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। दोस्त बनकर विदेश में रुपये भिजवाने के नाम पर साइबर ठगों ने खेड़ी लक्खा सिंह निवासी रविंद्र कुमार से एक लाख 70 हजार रुपये ठग लिए। साइबर क्राइम थाना पुलिस ने अज्ञात पर धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया है।
मूल रूप से उत्तर प्रदेश के जिला सहारनपुर के गांव बडगांव निवासी रविंद्र कुमार ने बताया कि वह खेड़ी लक्खा सिंह गांव में हिमांशु खन्ना के मकान में किराये पर रहता है। हिमांशू इस समय विदेश में रह रहा है। 27 नवंबर को फेसबुक पर हिमांशु खन्ना के नाम से उसके पास फ्रेंड रिक्वेस्ट आई। हिमांशु खन्ना की आईडी समझकर उसने उसे स्वीकार कर लिया।
इसके बाद उसने उसे संदेश भेजा और कहा कि वह कुछ रुपये भेजना चाहता है। आरोपी ने उससे अकाउंड नंबर मांगा। उस पर विश्वास कर उसने उसे अकाउंट नंबर दे दिया। उसने 14 हजार डालर की एक रसीद भेजी और कहा कि दो दिन में रुपये खाते में आ जाएंगे। इसके बाद उसकी काॅल आई और कहा कि उसे एजेंट को वीजा पूरा करने के लिए एक लाख 70 हजार रुपये देने हैं। इसके लिए नंबर भेजा।
विज्ञापन
उस नंबर पर बात की तो विजय चौहान नाम के व्यक्ति ने काल रिसीव की। जिसके दिए अकाउंट नंबर पर उसने एक लाख 70 हजार रुपये भिजवा दिए। यह खाता नंबर भी किसी राहुल के नाम पर था। इसके बाद और रुपयों की मांग की जाने लगा। शक होने पर हिमांशु के पिता के नंबर से बात की तो उसने बताया कि उसने कोई काॅल नहीं किया है और न ही उन्होंने रुपये मंगवाए। साइबर थाना प्रभारी रविकांत का कहना है कि अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया है।