{"_id":"578d29e04f1c1b9332c4c66c","slug":"yamunanager-sarpanch-regin-police","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशेड़ियों के खिलाफ उतरे सरपंच, गिरफ्तारी न होने पर छोड़ेंगे सरपंची","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नशेड़ियों के खिलाफ उतरे सरपंच, गिरफ्तारी न होने पर छोड़ेंगे सरपंची
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 19 Jul 2016 12:41 AM IST
विज्ञापन
ध्ामकी देते सरपंच
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साहब, खंड रादौर में नशे का कारोबार खूब फल फूल रहा है। नशेड़ियों से आम जन परेशान है। वहीं महिलाओं को घरों से निकलना बंद हो गया है। नशे के कारोबार को रोकने में पुलिस नाकाम है। सरपंचों के बुलाने पर भी पुलिस मौके पर नहीं पहुंचती। आठ जुलाई को सार्वजनिक स्थान पर नशा करते जिन नौ लोगों के खिलाफ जठलाना थाना में मामला दर्ज हुआ था, दस दिन बाद भी गिरफ्तारी नहीं हुई। इनको जल्द गिरफ्तार नहीं किया गया तो रादौर खंड के सभी सरपंच त्याग पत्र दे देंगे। सरपंच एसोसिएशन खंड रादौर के सरपंचों ने सोमवार को एसपी के समक्ष गुहार लगाते हुए यह चेतावनी दी।
खंड रादौर के विभिन्न गांवों के सरपंच सोमवार को एसोसिएशन प्रधान धर्मपाल चौहान के नेतृत्व में लघु सचिवालय पहुंचे। प्रधान धर्मपाल चौहान, सरपंच रामकुमार, पदम, लतिश व रोहित आदि ने बताया कि खंड में 71 ग्राम पंचायत हैं। सरपंचों ने एसपी को बताया कि पुलिस ने नशेड़ियों के खिलाफ अभियान छेड़ा हुआ है। नशे को रोकने के लिए सरपंच तो सजग हैं, लेकिन खुद अभियान छेड़ने वाली पुलिस नहीं।
उन्होंने बताया कि जठलाना क्षेत्र में आठ जुलाई को सार्वजनिक स्थान पर नशा करते हुए पुलिस ने नौ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज हुआ था। लेकिन दस दिन बीतने पर भी गिरफ्तारी नहीं हुई। सरपंचों ने चेतावनी दी कि यदि नशेड़ियों को जल्द गिरफ्तार नहीं किया गया तो रादौर खंड सरपंच एसोसिएशन के सभी सरपंच अपना संयुक्त रूप से त्याग पत्र अधिकारियों को सौंप देंगे।