{"_id":"57af70cd4f1c1b352dee4963","slug":"yamunanagar-stol-2lac-police-fir-no-arrest","type":"story","status":"publish","title_hn":"ताले तोड़ उड़ाए ढाई लाख के जेवर और नकदी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ताले तोड़ उड़ाए ढाई लाख के जेवर और नकदी
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 14 Aug 2016 12:41 AM IST
विज्ञापन
चोरी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जगाधरी के न्यू जैन नगर से सूने घर के ताले तोड़ चोर हजारों रुपये की नकदी और जेवर पर हाथ साफ कर गए। घटना के वक्त परिवार के लोग घर से बाहर थे, जहां से लौटने पर उन्होंने चोरी की सूचना पुलिस को दी। थाना शहर जगाधरी पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
पुलिस को दी शिकायत में न्यू जैननगर निवासी सतपाल ने बताया कि वह किसी काम से घर से बाहर गए थे। इस दौरान वह घर के दरवाजों व मेन गेट पर ताले लगा गए थे। वापस लौटने सभी ताले टूटे मिले और अंदर सब सामान बिखरा पड़ा था। जांच करने पर पाया कि घर से सोने और चांदी के आभूषणों के साथ हजारों रुपये की नकदी नहीं है, जो करीब ढ़ाई लाख रुपये के थे। उन्होंने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन के बाद अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।