{"_id":"57a23a854f1c1b6f152baadb","slug":"yamunanagar-police-car-broken-glass","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार का शीशा तोड़ लेपटॉप व 52 हजार की नकदी उड़ाई ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कार का शीशा तोड़ लेपटॉप व 52 हजार की नकदी उड़ाई
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 04 Aug 2016 12:10 AM IST
विज्ञापन
शीशा तोड़ लेपटॉप व 52 हजार की नकदी उड़ाई
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीए ऑफिस के बाहर खड़ी सीए की कार का शीशा तोड़ चोर लेपटॉप व 52 हजार रुपये की नकदी से भरा बैग उड़ा ले गए। वारदात शहर के पॉश इलाके माडल टाउन के परशुराम चौक की है। सीसीटीवी फुटेज में घटना देर रात करीब तीन बजे की दिखाई दे रही है। पुलिस ने मामले की जांच के बाद अज्ञात के खिलाफ चोरी का मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
मॉडल टाउन के परशुराम चौक निवासी सीए अमरजीत सिंह ने बताया कि उसकी घर के पीछे ही अपना ऑफिस बनाया हुआ है। सोमवार को उसने एक क्लाइंट से 52 हजार रुपये की नकदी ली थी। जो उसने अपने लैपटॉप वाले बैग में रख ली। उसने बैग को कार की पिछली सीट पर रख दिया। रात के समय उसने कार को अपने ऑफिस के बाहर खड़ा कर दिया और ऑफिस होते हुए पीछे अपने घर चला गया।
इस दौरान वह कार से लैपटॉप व 52 हजार की नकदी से भरा बैग उठाना भूल गए। सुबह जब वह सैर करने के लिए उठे तो उसने देखा कि उसकी कार का पिछला शीशा टूटा हुआ था। जब उसने कार की जांच की तो अंदर रखा उसका बैग भी गायब था। जिसके अंदर लैपटॉप व 52 हजार रुपये की नकदी थी। एसआई जयवीर सिंह ने बताया कि जांच के बाद पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ कार का शीशा तोड़ चोरी करने के आरोप में मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।