{"_id":"57a8d6d24f1c1b9976ee493b","slug":"yamunanagar-house-fire-teacher-child","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षक के घर आग से जला सामान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शिक्षक के घर आग से जला सामान
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 09 Aug 2016 12:30 AM IST
विज्ञापन
घर आग से जला सामान
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गडरिया मोहल्ला में सोमवार शाम को एक शिक्षक के घर में बिजली के तारों में शार्ट सर्किट के बाद आग लग गई। आसपास के लोगों ने बड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया। आग से घर में रखा कीमती सामान जलकर राख हो गया।
मुकंदलाल स्कूल रादौर के अध्यापक सोनू ने बताया कि सोमवार की शाम को अचानक उसके घर में बिजली के तारों में शार्ट सर्किट हुआ। इससे उसके घर में रखे सामान में आग लग गई। आग लगने से उसके घर में रखा फ्रिज, टीवी, बैड और अन्य घरेलू सामान जलकर राख हो गया। आग लगने से उसके मकान की छत जल गई और मकान बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। पड़ोसियों ने आग पर पानी व मिट्टी डालकर आग को बुझाया।
समय रहते आग बुझने से आसपास के घर आग की चपेट में आने से बच गए। उधर, आसपास के लोगों ने बताया कि जिस समय कमरे में आग लगी तो उस समय घर के चौबारे में कुछ बच्चे ट्यूशन पढ़ रहे थे। आग लगने के बाद बच्चों को छत से नीचे उतारा गया। जिससे बच्चे आग की चपेट में आने से बच गए।