फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   yamunanagar, girls ne bike svar pita

लड़कियों ने बाइक सवार युवक को पीटा

Fri, 28 Apr 2017 12:52 AM IST
yamunanagar beuro
yamunanagar beuro Updated Fri, 28 Apr 2017 12:52 AM IST
विज्ञापन
yamunanagar, girls ne  bike svar pita
x - फोटो : yamunanagar
शहर के सबसे व्यस्त शहीद भगत सिंह चौक के समीप गुरुवार शाम दो लड़कियों ने बाइक सवार युवक की पिटाई कर डाली। आरोप है कि युवक द्वारा उनके साथ छेड़छाड़ की गई थी। इसके बाद लड़कियों ने युवक को पकड़ कर उसकी धुनाई शुरू कर दी। आसपास लोगों की भीड़ जुटती देख युवक बाइक को मौके पर ही छोड़ भागकर भाग गए। मामले की जानकारी मिलते ही डीएसपी उषा कुंडू ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया। इस दौरान जांच करने पर पूरी घटना की फुटेज पास में स्थित एक दुकान पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस ने बाइक और सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लेकर आरोपी युवक की तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन

बता दें कि शहर में जिला पुलिस की ओर से एंटी मजनू अभियान चलाया जा रहा है, बावजूद इसके लड़कियों से छेड़छाड़ जैसी घटनाओं पर अंकुश नहीं लग रहा है। इसी तरह गुरुवार शाम शहीद भगत सिंह चौक के समीप अस्पताल से छुट्टी कर दो युवतियां घर लौट रही थीं। आरोप है कि रास्ते में एक बाइक सवार युवक ने उन से छेड़छाड़ की। इस पर दोनों ने युवक को मौके पर ही पकड़ लिया और उसकी धुनाई शुरू कर दी। आसपास लोगों की भीड़ जुटने लगी तो युवक लड़कियों से किसी तरह छूटकर फरार हो गया। इस दौरान युवक अपनी बाइक मौके पर ही छोड़ गया। सूचना पाकर पुलिस कर्मचारियों समेत मौके पर पहुुंची पुलिस ने बाइक को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। इस दौरान एक दुकान पर लगे सीसीटीवी कैमरे में पूरी घटना रिकार्ड हो गई। पुलिस ने बाइक व फुटेज की मदद से आरोपी युवक की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed