{"_id":"64f1dbbd39791e9d060b98d3","slug":"yamunanagar-elderly-woman-cheated-by-promising-to-make-new-gold-earrings-2023-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamunanagar: नई बनाने की बात कहकर बुजुर्ग महिला से ठगी सोने की बालियां","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Yamunanagar: नई बनाने की बात कहकर बुजुर्ग महिला से ठगी सोने की बालियां
Fri, 01 Sep 2023 06:10 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Fri, 01 Sep 2023 06:10 PM IST
सार
गोबिंदगढ़ फार्म कॉलोनी निवासी सीमा रानी के साथ दो अज्ञात व्यक्तियों ने ठगी की है। आरोपी पानी पीने के बहाने घर में आए थे, पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जगाधरी शहर की गोबिंदगढ़ फार्म कॉलोनी में पानी पीने के बहाने घर में आए दो व्यक्तियों ने बुजुर्ग महिला सीमा रानी को बातों में उलझाकर सोने की बालियां ठग ली। ठगों ने नई बनाने की बात कहकर महिला से बालियां ली थी। बाद में महिला को आटा लेने रसोई में भेजकर वहां से बालियां लेकर फुर्र हो गए। पुलिस ने दो अज्ञात व्यक्तियों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
गोबिंदगढ़ फार्म कॉलोनी निवासी सीमा रानी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके दोनों बेटे गांव अमादलपुर में रहते है। कॉलोनी में वह और उसका पति लक्ष्मी चंद रहते है। गुरुवार शाम को उसके पति लक्ष्मी चंद बाजार में आटा लेने के लिए गया हुआ था। तभी उसके घर के बाहर दो व्यक्ति सिक्ख वेशभूषा में आए। दोनों आरोपी पानी पीने के बहाने घर के अंदर आ गए।
विज्ञापन
उसने दोनों को घर के अंदर कमरे में बैठाया और पानी लाकर दिया। इसके बाद दोनों आरोपी व्यक्ति उससे बातचीत करने लगे। आरोपियों ने उसे अपनी बातों में लगा लिया और उसे कहने लगे कि उनके घर का मंदिर बहुत अच्छा है। बातों ही बातों में आरोपी उससे कहने लगे कि उसके कानों में जो बालियां है, वे उन्हें नई कर देंगे।
विज्ञापन
इस पर आरोपियों ने उसे बातों में लगाकर उसके कानों से सोने की बालियां निकलवा ली। आरोपियों ने उसे कहा कि वह उसकी बालियों को आटे में डालकर नई बना देंगे। आरोपियों ने उससे आटा मंगवाया। वह रसोई में आटा लेने चली गई।
जब वह रसोई से बाहर आई तो वहां से आरोपी उसकी सोने की बालियां लेकर गायब हो चुके थे। उसने आसपास उनकी तलाश की, लेकिन आरोपी वहां से जा चुके थे। उसने यह बात अपने पति को बताई। उसने इसकी शिकायत थाना शहर जगाधरी पुलिस को दी।
जांच अधिकारी एएसआई जसमेर सिंह का कहना है कि मामले में दो अज्ञात व्यक्तियों पर केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।