{"_id":"58f264f44f1c1b1c11cf6134","slug":"yamunanagar-bike-bhidant-ded","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में व्यक्ति की मौत, तीन घायल ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में व्यक्ति की मौत, तीन घायल
yamunanagar beuro
Updated Sat, 15 Apr 2017 11:54 PM IST
विज्ञापन
बीकेडी रोड गांव नथनपुर के समीप दो बाइकों की टक्कर में बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई वहीं, तीन अन्य घायल हो गए। मृतक मूल रूप से नेपाल का रहने वाला था। नेपाल का केशव अपने साथी अमित के साथ बुडिय़ा से खिजराबाद की ओर जा रहा था। गांव नथनपुर के समीप विपरीत दिशा से आ रही बाइक से उनकी बाइक की टक्कर हो गई। दूसरी बाइक पर बुडिय़ा निवासी मोहम्मद उमर व उसका बेटा हारुन सवार थे। हादसे में केशव व उसका साथी अमित व दूसरी बाइक सवार मोहम्मद उमर व हारुन गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों की मदद से चारों घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने केशव को यमुनानगर के ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जबकि अमित, मोहम्मद उमर व हारुन अस्पताल में उपचाराधीन है। हादसे की सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने घायलों के बयान लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन