{"_id":"580cf9d54f1c1b3924bc1821","slug":"yamuna-nagar-yuti-rape","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहारनपुर से जगाधरी वर्कशॉप आई युवती से दुष्कर्म","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सहारनपुर से जगाधरी वर्कशॉप आई युवती से दुष्कर्म
amar ujala beuro yamunanagar
Updated Sun, 23 Oct 2016 11:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के सहारनपुर के एक गांव से जगाधरी वर्कशॉप क्षेत्र में आई एक युवती से युवक ने दुष्कर्म किया। विरोध करने पर आरोपी ने युवती से मारपीट की और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने युवती की शिकायत पर आरोपी युवक के खिलाफ दुष्कर्म, मारपीट व जान से मारने की धमकी देने के आरोप में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
सहारनपुर के एक गांव निवासी 24 वर्षीय युवती ने महिला थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि कुछ दिन पहले वह फर्कपुर थाना क्षेत्र की विष्णु नगर कॉलोनी में किसी काम से आई हुई थी। आरोप है कि इस दौरान विष्णु नगर निवासी दिनेश ने उसे बीच रास्ते रोक लिया। आरोप है कि युवक उसे कॉलोनी में ही सुनसान स्थान पर ले गया। जहां आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। जब उसने विरोध जताया तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट की और इस बारे में किसी से बताने पर जान से मारने की धमकी दी। किसी तरह वह आरोपी के चंगुल से निकलकर घर सहारनपुर गई।
युवती ने बताया कि आरोपी द्वारा उसे जान से मारने की धमकी देने पर वह डर गई और कई दिन तक उसने मामले के बारे में किसी को नहीं बताया। मगर जब उसे आत्मगलानी हुई तो उसने आपबीती परिजनों को बताई। परिजन उसे यमुनानगर लेकर पहुंचे और महिला थाना पुलिस को इसकी शिकायत दी। महिला पुलिस ने जांच के बाद शनिवार देर शाम युवती की शिकायत पर आरोपी दिनेश के खिलाफ दुष्कर्म, मारपीट व जान से मारने की धमकी देने के आरोप में केस दर्जकर लिया। जांच अधिकारी एसआई शीलावंती का कहना है कि आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।