{"_id":"584c483e4f1c1bf95944bc1a","slug":"yamuna-nagar-tractor-hadsa-biaike-ded","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार व्यक्ति की मौत, एक गंभीर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार व्यक्ति की मौत, एक गंभीर
amar ujala beuro yamunanagar
Updated Sat, 10 Dec 2016 11:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव चंगनौली के समीप देर रात टैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया, जो प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बिलासपुर में उपचाराधीन है। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया वहीं, हादसे का अंजाम देकर फरार आरोपी चालक के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी।
पुलिस को दी शिकायत में गांव मारवाकलां निवासी गुरमेज ने बताया कि बीती देर रात वह अपनी बाइक पर सवार होकर अपने जीजा जसविंद्र के साथ मारवाकलां से गांव चऊवाला की ओर जा रहे थे। जैसे ही वह गांव चंगनौली के समीप पहुंचे तो पीछे से तेज गति से आते ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे वह दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें आसपास के लोगों ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बिलासपुर पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जसविंद्र को मृतक घोषित कर दिया। जबकि उन्हें यमुनानगर के ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने गुरमेज की शिकायत पर वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों के हवाले कर दिया और आरोपी चालक के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी।