फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   yamuna nagar, sanak,hadsa

सड़क हादसे में महिला सहित तीन घायल

Fri, 28 Oct 2016 11:05 PM IST
amar ujala beuro yamunanagar
amar ujala beuro yamunanagar Updated Fri, 28 Oct 2016 11:05 PM IST
विज्ञापन
दो सड़क हादसों में महिला सहित तीन लोग घायल हो गए। राहगिरों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने घायलों की शिकायत पर केस दर्ज कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

खिजराबाद पुलिस को दी शिकायत में गांव बॉम्बेपुर निवासी राशीद ने बताया कि उनका पड़ोसी तासीन व मुर्शिदा बाइक पर किसी काम से जगाधरी-पांवटा मार्ग से जा रहे थे। इस दौरान रास्ते में तेज गति से आ रही कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। जिससे तासीन व मुर्शिदा सड़क से दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन

राहगिरों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने शिकायत पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
वहीं प्रतापनगर निवासी राकेश ने बताया कि उसका रिश्तेदार संदीप किसी काम से जा रहा था। जब वह शंकर नगर के पास पहुंचा तो सामने से आ रहे बाइक सवार ने उसे टक्कर मार दी। जिससे वह घायल हो गया। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed