{"_id":"5831e2834f1c1bb504b39ac1","slug":"yamuna-nagar-mahila-apharan","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी का झांसा देकर युवती को किया अगवा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शादी का झांसा देकर युवती को किया अगवा
amar ujala beuro yamunanagar
Updated Sun, 20 Nov 2016 11:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रोफेसर कालोनी से एक युवक अपने दोस्तों के साथ मिलकर युवती को शादी का झांसा देकर अगवा कर ले गया। पुलिस ने युवती के परिजनों की शिकायत पर आरोपी युवक व उसके चार अन्य दोस्तों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
पुलिस को दी शिकायत में प्रोफेसर कालोनी निवासी व्यक्ति ने बताया कि वह परिवार के सदस्यों के साथ किसी काम से बाहर गए थे।
इस दौरान उसकी 28 वर्षीय बेटी घर पर अकेली थी। जब वह घर वापस लौटे तो उनकी बेटी घर पर नहीं थी। उन्होंने बेटी की काफी तलाश की, लेकिन उसका कुछ भी पता नहीं चला। उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी बेटी को ओमप्रकाश व राजेश अपने तीन अन्य दोस्तों के साथ मिलकर शादी का झांसा देकर अगवा कर ले गए है। शिकायत के अधार पर पुलिस ने जांच के बाद दोनों युवकों को नामजद कर अन्य तीन के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।
नाबालिग लड़का लापता
पुलिस को दी शिकायत में विजय नगर कालोनी निवासी विमल कुमार ने बताया कि उनका 15 वर्षीय बेटा देव कांबोज 19 नवंबर को किसी काम से बाहर गया था। मगर उसके बाद घर वापस नहीं आया। उन्होंने उसकी काफी तलाश की, लेकिन उसका कुछ भी पता नहीं चला। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके बेटे का अज्ञात व्यक्ति ने अपहरण कर लिया है। उन्होंने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने जांच के बाद अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।